यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्यार में अंधी मां ने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी, पति बोला- बच्चों की टेंशन मत लेना...
एक विवाहिता महिला ने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी रचा ली। यह घटना उत्तर प्रदेश के धनघटा में हुई। महिला का प्रेमी पक्ष खुश ...और पढ़ें

HighLights
- सुख-दुख में भागी रहते हुए एक साथ जीवन जीने की बातें अब लोगों को कचोट रही है
- सात फेरे लेते समय खुशहाल परिवार की परिकल्पना शायद गलत साबित हो रही है
जागरण संवाददाता, धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति और दो नाबालिग बच्चों (सात व दो वर्ष) को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली। शिवमंदिर में हुई इस शादी के दौरान जहां महिला का प्रेमी पक्ष खुशियां मना रहा था, वहीं उसके दोनों बच्चे मां के बिछड़ने पर बिलखते रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के एक युवक से हुई थी। पति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। लेकिन करीब एक साल पहले महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे गहराता गया। बाद में रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि महिला ने घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया।
महिला और उसका प्रेमी सोमवार को धनघटा स्थित बाबा दानीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां दोनों ने फेरे लिए। इस दौरान गांव के कई लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। अंतत: यह तय हुआ कि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहेंगे। जब महिला नए पति के साथ जाने लगी, तो उसके बच्चों की रोने की आवाज ने मौके पर मौजूद लोगों को द्रवित कर दिया।
इसे भी पढ़ें- UP News: मां फंदे से लटक रही थी, बेटा समझा बना रही रील; सुबह शव देख लगा चिल्लाने
इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है। लोग महिला के फैसले पर हैरान हैं, क्योंकि उसने न सिर्फ अपने पति को धोखा दिया, बल्कि दो मासूम बच्चों का भविष्य भी अधर में छोड़ दिया।
.jpg)
सांकेतिक तस्वीर। जागरण
पति व दो बच्चों को छोड़ महिला के प्रेमी के साथ शादी रचाने पर उठे सवाल
एक गांव की महिला द्वारा दो दिन पूर्व अपने पति व दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शिव मंदिर पर शादी रचाने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस पर सवाल उठ रहे हैं। क्या एक महिला इतनी कठोर हो सकती है, इस पर मंथन करने की आवश्यकता है। बदलते परिवेश के बीच ऐसा घृणित कार्य से समाज में गलत संदेश जा रहा है।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें- Railway Fake Bharti: रेलवे फर्जी भर्ती मामले का गोरखपुर-प्रयागराज कनेक्शन, तीन और आरोपियों के खाते फ्रीज
धनघटा थाना के एक गांव के युवक की शादी वर्ष 2017 में गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। महिला दो बच्चों की मां बनी। जिनकी उम्र करीब दो व सात वर्ष है। महिला का पति घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। गांव वालों का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले महिला और गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम पनपने लगा। मार्च-2025 तक इनका प्रेम परवान चढ़ गया। महिला नौ दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। उसकी तलाश में उसके परिजन लगे रहे।
गत सोमवार की सुबह वह अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची। प्रेमी से शादी करने की बात कहने लगी। इस पर गांव के लोगों ने दोनों को काफी समझाया-बुझाया लेकिन वह नहीं मानी। अंत में प्रेमी और प्रेमिका अपने स्वजन के साथ धनघटा स्थित बाबा दानीनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक-दूसरे के गले में जयमाल डालकर शादी कर ली। इस बीच यह भी निर्णय हुआ कि दोनों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे। मां को बिछड़ते देख दोनों बच्चे बिलख रहे थे लेकिन प्रेम में अंधी हुई महिला के ऊपर इसका कोई असर नहीं पड़ा।