यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'साहब! हमारा बेटा हमें मार देगा....', घबराई हुई महिला बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची; बोली- मदद कीजिए
Sant Kabir Nagar News घबराई हुई एक महिला पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के पास पहुंची। महिला ने बताया कि साहब हमारा बेटा ड्रग्स ले रहा है। पिछले कुछ दि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे से ही पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के जनता दर्शन में फरियादियों की भीड़ जुटी थी। पुलिसकर्मी एक-एक पीड़ित को एसपी के सामने प्रस्तुत कर रहे थे। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की महिला अपनी बेटी के साथ पहुंची और अपनी पीड़ा सुनाकर रोने लगी।
उसने बताया कि साहब हमारा बेटा ड्रग्स ले रहा है। पिछले कुछ दिनों में घर का सारा सामान बेच दिया है। पिता की मृत्यु के बाद उसके नाम से जो भूमि दर्ज हुई थी, उसे भी उसने बेच दिया। अब वह हमें रहने नहीं दे रहा। खलीलाबाद कोतवाली के तितौवा चौकी की पुलिस मदद नहीं कर रही है।
'बहुत उम्मीद लेकर आपके दरबार में आई हूं'
यदि बेटे को रोका नहीं गया तो वह हमें मार देगा। बहुत उम्मीद लेकर आपके दरबार में आई हूं। साहब हमारी मदद कीजिए। बहुत दुखियारी हूं।
खबरें और भी
पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही