Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: शाहजहांपुर में गरजे अख‍िलेश यादव, पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 01:12 PM (GMT+05:30)

    शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने भाजपा की केन्‍द्र ...और पढ़ें

    Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में अख‍िलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला तीखा हमला
    Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में अख‍िलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला तीखा हमला

    जेएनएन, शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर शब्‍दों के बाण छोड़े। अख‍िलेश ने भाजपा पर भी तीखा हमला क‍िया। सपा प्रमुख ने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा खतरा संविधान पर है।

    यदि भाजपा दोबारा आई तो हो सकता है हमारे वोट का अधिकार भी छीन ले। यदि यह अधिकार छिन गया तो क्या हम बदलाव ला पाएंगे ? इसलिए हमारे सामने बड़ी चुनौती है, लंबी लड़ाई है। पिछले चुनाव में आया था तब भीड़ देखकर लगा कि सब सीटें जीत जायेंगे। मगर परिणाम आया तो जिले में हमारा खाता भी नहीं खुला। दरअसल, आपने तो जिताया मगर अधिकारियों ने हरा दिया।

    यही कारण है कि 9 बार के विधायक और जिले में तीन मंत्री होने के बावजूद शहर की हालत खराब है। गंदगी, टूटी सड़कें हैं। मैंने कल से यहां रुक कर देखा है। शहर की हालत बद से बदतर है। अख‍िलेश इतने पर ही चुप नहीं हुए। कहा क‍ि प्रधानमंत्री ने झाड़ू लगाई, देश के नेता झाड़ू लेकर निकल गए मगर वो झाडू शाहजहांपुर में नही लगती है।

    बेसहारा पशुओं के मुद्दे पर अख‍िलेश ने कहा कि लखनऊ से यहां तक आए, डिवाइडर पर सांड दिखते रहे। पता नहीं भाजपा वालों को इनसे कितना प्रेम है। आज जो बिजली मिल रही है वो नेताजी की देन है। यहां आते ही रोजा प्लांट की ऊंची चिमनी दिखी, यह भी नेताजी की देन है। नेताजी ने कोटाघाट पुल बनवाया, भाजपा वाले उसकी मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं। अब जो एक्सप्रेस वे बन रहा है वो दूरी बढ़ा रहा था। हमने सदन में सवाल उठाया तो अलाएममेंट बदला। तब सीएम ने कहा था कि धन ले गए खन्ना।

    खबरें और भी

    यह जनता को नही बल्कि बिजनेसमैन को लाभ देने के लिए बन रहा है। एक्सप्रेस वे के नाम पर सबसे ज्यादा लूट भाजपा ने की है। यह जब बनेगा तब बनेगा। पहले डीजल के दाम बता दें, कितने बढ़ गए। ये दिवाली पर सिलिंडर देने की बात कह रहे हैं। पहले बताओ कि पिछले होली दीवाली पर क्यों नहीं मिला। योगी वाली डिग्री कहां मिलती, किसी को पता ही नही है। रोजगार नहीं मिल रहे हैं। एक के बाद एक अख‍िलेश ने केन्‍द्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा।

    अख‍िलेश ने कहा क‍ि यदि किसी विभाग में नौकरी निकली तो वसूली की गई। बिन पैसे किसी को नौकरी नहीं मिल रही। हमने पुलिस भर्ती में सिर्फ अंक पत्र मांगा, कहा कि दौड़कर दिखाओ, नौकरी ले जाओ। अब आउट सोर्स हो रही। अग्निवीर भी ऐसी ही भर्ती है। जो देशभक्त होंगे वे अग्निवीर को पक्की नौकरी करेंगे। ऐसा करें।

    सपा सुप्रीमों बोले क‍ि आपस की लड़ाई अब मत करना। लड़ते रह गए तो 24 छूट जाएगा। हमारी लड़ाई मंच पर हो सकती है पर क्षेत्र में नही। हम गठबंधन का हिस्सा है। मगर, हमें पीडीए नही भूलना है। पीडीए ही एनडीए को हराएगा। ये बात याद रखना। हमने बसपा से गठबंधन किया मगर हार गए क्योंकि बूथ कमजोर थे। गठबंधन हमारी मदद नहीं करेगा, कार्यकर्ता करेगा।

    देवरिया कांड पर अख‍िलेश ने कहा कि सिर्फ सपा ने दोनों पक्षों का साथ दिया। भाजपा ने एक पक्ष का। जिनकी झोपड़ी में आग लगी, गाड़ी पलटाने के मामले में जो अन्याय हुआ, भाजपा वाले वहां भी नही पहुंचे। हम तो पड़ोस भी देखते हैं। आजम खां के साथ राजनीतिक कारणों से जुल्म हो रहा है। जो बड़े पदों पर हैं, उनके पास दो सर्टिफिकेट हैं। हम को पता सब है। हमे उम्मीद है, आजम खां जल्द बाहर आकर पार्टी के लिए काम करेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में 'वजूखाने' का सर्वे कराने को लेकर पूरी हुई सुनवाई, जिला जज कल सुनाएंगे आदेश

    यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: जहन में जिंदा रह सके त्रासदी... हमास हमलों की याद में इजरायली गुदवा रहे टैटू