विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रट्टा मारने से नहीं, ऐसे मिली कामयाबी: 12वीं के जिला टॉपर नवांश अग्निहोत्री से सीखें स्मार्ट स्टडी टिप्स

Published: Wed, 13 May 2026 07:16 PM (IST)

शाहजहांपुर के तक्षशिला पब्लिक स्कूल के छात्र नवांश अग्निहोत्री ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 97.8% अंक प्राप्त कर जिले ...और पढ़ें

जिला टॉपर नवांश के साथ उनके स्वजन

जिला टॉपर नवांश के साथ उनके स्वजन

HighLights

  1. 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, गणित में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के छात्र नवांश अग्निहोत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 500 में से 489 अंकों के साथ 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पिता मोहित अग्निहोत्री व माता प्रियंका अवस्थी शिक्षक हैं। नवांश का इंजीनियर बनना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने जेईई की भी तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह का तनाव नहीं लिया, सामान्य रूप से पढ़ाई जारी रखी। स्कूल के बाद में पांच से छह घंटे घर पर पढ़ाई को दिए, इस दौरान जरूरी विषयों पर आनलाइन क्लासेस लेते रहे। जिससे काफी मदद की।

नवांश का पसंदीदा विषय गणित हैं, जिसमें उन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इस वर्ष परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को किसी तरह कातनाव न लेने और नियमित रूप पढ़ाई करने का सुझाव दिया है।

यह भी कहा कि उतना ही पढ़े जितना मन करें, पढ़ाई को बाेझ समझते हुए या रट्टा मारने से कोई फायदा नहीं हो सकता है। नवांश के जिले में सबसे अधिक अंक आने पर गुरुजनों ने उनका मुंह मीठा कराया। परिवार में भी खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- CBSE Board का 12th का रिजल्ट जारी, बरेली की मानवी पटेल ने प्राप्त किए 99.6 प्रतिशत अंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।