विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति और बेटा जेल में, झारखंड से अफीम लेकर यूपी पहुंची महिला गिरफ्तार

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:34 AM (GMT+05:30)

जलालाबाद पुलिस ने झारखंड से अफीम बेचने आई एक महिला और उसके भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जलालाबाद पुलिस ने तीन अफीम तस्करों को पकड़ा।

  2. झारखंड से आई महिला समेत 964 ग्राम अफीम बरामद।

  3. 70 वर्षीय छविनाथ भी अफीम तस्करी में शामिल।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। झारखंड से अफीम बेचने आई महिला समेत तीन आरोपितों को जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 964 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस मिर्जापुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर बाइक सवार तीन लोगों ने रास्ता बदल लिया। पीछा कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

आरोपितों की पहचान झारखंड के लातेहार निवासी जिलवा बीबी, उसके भतीजे हुसैन अंसारी और जलालाबाद के करदोला गांव निवासी छविनाथ के रूप में हुई। जिलवा बीबी के पति कबीर अंसारी और बेटे मुश्ताक का छविनाथ से पुराना परिचय है। दोनों अफीम बेचते थे, लेकिन कुछ समय से जेल में बंद हैं।

इसी वजह से जिलवा बीबी अपने भतीजे के साथ झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम खरीदकर छविनाथ को देने आई थी।

पुलिस के अनुसार, छविनाथ ट्रक चालकों को अफीम महंगे दामों पर बेचता था और तीनों मुनाफा आपस में बांटते थे। 70 वर्ष की उम्र के बावजूद छविनाथ मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। जलालाबाद पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- अफीम की खेती से सूख रही झारखंड की धरती! एक एकड़ में 10 लाख लीटर पानी की खपत; जंगलों पर भी संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।