Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर BSA दफ्तर में एंटी करप्शन की रेड: रिश्वतकांड में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 06:42 PM (IST)

    शाहजहांपुर में एमडीएम रिश्वतकांड मामले में एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट ली। जल्द ही जिला समन्वयक निश्चय सिंह व लेखाकार ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. 21 अप्रैल को एमडीएम का जिला समन्वयक व लेखाकार रिश्वत लेते पकड़ा गया था

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रिश्वत लेते पकड़े गए एमडीएम के जिला समन्वयक निश्चय सिंह व सहायक लेखाकार अरुण कुमार के प्रकरण में मंगलवार को फिर एंटी करप्शन टीम ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर जांच की। इन दोनों ने वेतनवृद्धि बहाली के नाम पर शिक्षिका से रिश्वत मांगी थी। टीम के अधिकारियों ने बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव से कई बिंदुओं पर वार्ता कर रिपोर्ट मांगी। अब जल्द इस प्रकरण में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

    संविलियन विद्यालय पैना बुजुर्ग में तैनात सहायक अध्यापक रेनू शुक्ला ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 20 अगस्त 2025 को भावलखेड़ा ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी विनय मिश्रा ने निरीक्षण किया था। वह 10 मिनट देरी से विद्यालय पहुंची थीं, लेकिन उन्हें अनुपस्थित दिखाते हुए रिपोर्ट बीएसए दिव्या गुप्ता को भेज दी गई। उन्होंने वेतनवृद्धि रोक दी थी।

    इसके बाद वेतनवृद्धि बहाल कराने के बदले रुपये मांगे जा रहे थे। इस मामले में 21 अप्रैल को दोनों आरोपितों को टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया था। एंटी करप्शन की टीम इसके बाद कई बार यहां इस प्रकरण में जांच करने आ चुकी है। मंगलवार दोपहर में टीम ने बीएसए से उनके कार्यालय में संपर्क किया।

    पुलिस अधीक्षक एंटी करप्शन के स्तर से जारी किए पत्र पर बीएसए की रिपोर्ट भी ली। जिसमें पूरे घटनाक्रम का उल्लेख किया है। बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में भी यह दोनों दोषी पाए गए हैं। चार्जशीट के आधार पर इस मामले में आगे कार्रवाई तय होगी। इस मामले में शिकायतकर्ता सभी साक्ष्य पहले ही टीम को उपलब्ध करा चुकी है। करीब एक घंटे तक टीम बीएसए कार्यालय में मौजूद रही जिससे कर्मचारियों में खलबली मची रही।

    खबरें और भी

    फाइलों में अटकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

    दोनों की सेवा समाप्ति करने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी लेकिन इस प्रकरण के डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका हैं लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई फाइलों में ही अटकी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह कार्रवाई जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

    खारिज हो चुकी जमानत

    बरेली न्यायालय से आरोपितों की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। अब हाईकोर्ट से दोनों की जमानत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

     

    टीम ने पूर्व में हुई घटना के संबंध में ही बात की थी। जांच टीम ही अपने स्तर से आगे की कार्रवाई करेगी।

    - जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए


    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जनता एक्सप्रेस रोककर रोजा जंक्शन पर बवाल, मंडलीय टीम की जांच के बीच RPF और GRP ने किया किनारा