Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में रक्षा भूमि पर फिर गरजा बुलडोजर: 1 साल में दूसरी बार ढहाया अवैध ढाबा, देखें एक्शन

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:25 PM (GMT+05:30)

    शाहजहांपुर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित रक्षा भूमि पर एक साल में दूसरी बार अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने बी-4 श्रेणी की भूमि पर चल रहे ढाबे और ...और पढ़ें

    शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डा के सामने से अतिक्रमण पर चलता बुल्डोजर। जागरण

    शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डा के सामने से अतिक्रमण पर चलता बुल्डोजर। जागरण

    HighLights

    1. रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित बी-4 श्रेणी की रक्षा भूमि पर चलाई जा रहा था ढाबा और दुकान

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित बी-4 श्रेणी की रक्षा भूमि पर एक साल के भीतर दूसरी बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। पिछले वर्ष दस जून 2025 को प्रशासन और रक्षा संपदा विभाग ने यहां से कब्जा हटाया था, लेकिन चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद दोबारा उसी स्थान पर ढाबा और दुकान संचालित होने लगी। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने बुल्डोजर चलाकर फिर से अतिक्रमण हटा दिया।

    अतिक्रमण हटाने के अभियान का नेतृत्व एडम कमांडेंट कर्नल जगवीर सिंह जागलान ने किया। पुलिस बल की मौजूदगी में अनाधिकृत निर्माण और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। संबंधित व्यक्ति को पहले नोटिस देकर दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद रक्षा भूमि पर फिर से अतिक्रमण कर लिया गया।

    77694775

    बार-बार अतिक्रमण होने की मुख्य वजह रक्षा भूमि की चाहरदीवारी का निर्माण न होना है। लोगों का कहना है कि जब तक भूमि की स्थायी घेराबंदी नहीं होगी, तब तक कब्जे की पुनरावृत्ति होती रहेगी। कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालाें ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली।

    एडम कमांडेंट कर्नल जगवीर सिंह जागलान ने बताया कि जिले की सभी रक्षा भूमि का विवरण कैंट बोर्ड और रक्षा संपदा कार्यालय, बरेली से मांगा गया है। चिह्नित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि रक्षा संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं CBI अफसर बोल रही हूँ...' शाहजहांपुर में 18 घंटे से टावर पर चढ़े युवक को उतारने लेडी CO ने चली गजब चाल