शाहजहांपुर में बलिदानियों का अपमान करने वाली संस्था पर FIR, तीन इंजीनियरों पर गाज; DM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
शाहजहांपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने का मामला गरमा गया है। इस कृत्य पर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और राजनी ...और पढ़ें

HighLights
प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने वाली फर्म से छिना गया काम
एक्सईए सहित तीन अभियंताओं के के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को लिखा पत्र
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। काकाेरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने का मामला तूल पकड़ गया। मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। इस मुददे पर सियासत भी गरमा गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार को घेरते हुए इस कृत्य को बीमारू मानसिकता की निशानी बताया।
देर शाम बलिदानियों का अपमान करने वाली फर्म लखनऊ की फ्लाई इंफ्राटेक के विरुद्ध डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही उसको इस काम से भी हटा दिया गया। निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण, सहायक अभियंता व अवर अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखा गया है।
टाउनहाल में नगर निगम प्रशासन की ओर से सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। यहां पर लगीं काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानी पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह व क्रांतिकारी प्रेम किशन खन्ना की प्रतिमाओं को हटाया जाना था, लेकिन कार्यदायी फर्म के कर्मचारियों ने सम्मानपूर्वक हटाने की बजाय बुलडोजर से प्रतिमाओं को गिरा दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद इन प्रतिमाओं को मलबे में छोड़ दिया गया, जिसके लोगों में गुस्सा था।
महापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा ने कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन मंगलवार दोपहर तक कोई कदम नहीं उठाया गया, जिस पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा को फर्म के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने, उसे इस कार्य से हटाने के निर्देश दिए।
खबरें और भी
इस कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला, सहायक अभियंता, अवर अभियंता की थी, लेकिन इन तीनों ने भी लापरवाही बरती, जिस पर इनके विरुद्ध प्रमुख सचिव नगर विकास से कार्रवाई की संस्तुति की है।