शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा: तीमारदार से अभद्रता और इलाज न करने का आरोप, धरने पर बैठे सपा नेता
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में मरीज के पैर से खून निकलने पर इलाज न करने और तीमारदार से अभद्रता के आरोप ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मरीज के स्वजन ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि स्टाफ ने मरीज के पैर से खून निकलने पर इलाज करने से मना कर दिया।
स्वजन ने स्टाफ पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। लिखित शिकायत और कार्रवाई के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ।
रोजा के गांव रूपनापुर निवासी बारिश ने सीएमएस को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनका भाई यूनूस मेडिकल कालेज में भर्ती है। शुक्रवार दोपहर में यूनूस के पैर से खून निकल रहा था।
बारिश में वहां मौजूद स्टाफ से दवा लगाने और इलाज करने का अनुरोध किया, लेकिन स्टाफ ने मना कर दिया। आरोप है कि बलवीर और विशाल नाम के कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। घटना से नाराज स्वजन ने कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
सपा महानगर सचिव चौधरी अनिल भोजवाल मरीज के स्वजन के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें- GST कलेक्शन में शाहजहांपुर की छलांग: यूपी में 9वें नंबर पर पहुंचा जिला, गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक्स से बढ़ा राजस्व
