Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर पुलिस का बढ़ा खौफ, 2 महीने में 9 मुठभेड़; पैरों में गोली लगते ही गिड़गिड़ाने लगे अपराधी

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 06:38 AM (GMT+05:30)

    शाहजहांपुर पुलिस ने दो महीने में नौ मुठभेड़ कर अपराधियों की कमर तोड़ दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस पैरों में गोली मारकर बदमाशों को सबक सिखा र ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. जिले में चोर, लुटेरों से लेकर अन्य अपराधियों पर भी सख्ती से कसा जा रहा शिकंजा

    अजयवीर सिंह, शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले यदि बातों से नहीं मानेंगे तो उन्हें उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया जाएगा। जिले की पुलिस कुछ उसी अंदाज में गोली मारकर अपराध की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। जिले में महज दो माह के अंदर नौ बार हुई मुठभेड़ इसका उदाहरण है।

    गोली लगने के बाद पुलिस का खौफ अपराधियों की हड्डियों तक में पहुंच रहा है। मंगलवार को एक वर्ष की मासूम से दुष्कर्म करने वाले गुड्डू को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दोनों पैरों में गोली मारकर जब गिरफ्तार किया तो वह कभी हाथ जोड़कर तो कभी पुलिसकर्मियों के पैरों की तरफ हाथ बढ़कर गिड़गिड़ाता नजर आया।

    जिले में पांच दिन के अंदर जिले में दूसरी मुठभेड़ हुई है। चार जून को सदर पुलिस ने महिला का चेन के साथ मंगलसूत्र लूटने वाले ऊधमसिंहनगर के लुटेरे अकरम व रफीक को पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था।

    दो माह के अंदर हुईं मुठभेड़

    • 25 मई को रोजा पुलिस ने बरेली के फतेहगंज पूर्वी निवासी गैंगस्टर सियानंद को पैर में गोली मारी थी। उसके साथ बदायूं के दातागंज क्षेत्र के सेरहा पुख्ता निवासी अवनीश को भी गिरफ्तार किया था।
    • आठ मई रात जलालाबाद के पेहना गांव निवासी अमित कुमार को गोली मारकर घायल करने वाले कांट के सैदपुर निवासी अवनीश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में कांस्टेबल शुभम सैनी भी घायल हो गए थे।
    • पांच मई को मकानों में चोरी करने वाले लखीमपुर निवासी मंगू लाल उर्फ राजेश व आजमगढ़ निवासी लालजी मौर्य को चौक कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
    • चार मई रात चेकिंग के दौरान निगोही पुलिस ने महिला का कुंडल नोचने वाला हरदोई निवासी वीरेश उर्फ शिवा राठौर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।
    • 20 अप्रैल को पुवायां पुलिस की चेकिंग के दौरान तीन लुटेरों से मुठभेड़ हुई थी। हरदयाल कूचा निवासी सौरभ मिश्रा को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया।
    • 16 अप्रैल को तिलहर के बख्तियारपुर गांव के पास भैंस चोर पुलिस से भिड़ गए थे। जिसमे वाहिद व फत्ते को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करना पड़ा था।
    • आठ अप्रैल को चौक पुलिस ने निगोही निवासी गोतस्कर भूरे को भी मुठभेड़ में ही गिरफ्तार किया गया था।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को चाकू मारा; 12 घंटे तक टरकाती रही पुलिस

    खबरें और भी