विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी शुकदेवानंद स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से छात्रों को होगा लाभ, उच्च शिक्षा के खुलेंगे नए अवसर

Published: Tue, 02 Sep 2025 04:44 PM (IST)

UP News | Shahjahanpur State University | Shahjahanpur News | शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से युवाओं ...और पढ़ें

जिले के साथ आसपास के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए खुलेंगे नए अवसर।
जिले के साथ आसपास के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए खुलेंगे नए अवसर।

HighLights

  1. स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना |
  2. महाविद्यालयों को संबद्धता में आसानी होगी |
  3. सीटों और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे |

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना होने से जिले के ही नहीं आसपास के जनपदों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।इसके साथ ही महाविद्यालयों को संबद्धता मिल सकेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के प्रयास और मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद मंत्रीपरिषद से भी स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय को मंजूरी मिलने के बाद। जिले के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसके साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़वा मिलने वाला है।

वर्तमान में जहां जिले में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध 53 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। राजकीय व एडेड सभी शामिल हैं। अभी तक जो सुविधाएं एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध होने से बावजूद महाविद्यालयों को नहीं मिल पाती थी, वह अब आसानी से मिल सकेगी।

शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा। एमजेपी रूहेलखंड यूनिवर्सिटी का बोझ कम करने के लिए जिले के असपास के जनपदों के कालेजों को स्वामी शुकदेवानंद राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जा सकेगा।जनपद फर्रुखाबाद, हरदोई व बदायूं के महाविद्यालय भी संबद्धाता ले सकेंगे।

सीटों की संख्या में होगी वृद्धि, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

छात्रों के लिए उपलब्ध संस्थानों, पाठ्यक्रमों और सीटों की संख्या में वृद्धि होगी। शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। विश्वविद्यालय बनने से रोजगार क्षमता बढ़ेगी, विशिष्ट करियर के लिए तैयारी हो सकेगी।

कौशल और व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे और सामाजिक प्रगति में योगदान होगा। विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, अनुसंधान और समाज में योगदान प्रदान करके व्यक्तिगत और समग्र विकास को बढ़ावा मिल सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।