विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में बड़ा कदम: शुकदेवानंद यूनिवर्सिटी गोद लेगी 10 ग्राम पंचायतें, बदलेंगी गरीब परिवारों की तस्वीरें

Published: Wed, 12 Aug 2026 06:59 PM (IST)

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय 'जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत शाहजहांपुर की 10 ग्राम पंचायतों को गोद लेगा। यह पहल ...और पढ़ें

स्वामी शुकदेव विश्वविद्यालय

स्वामी शुकदेव विश्वविद्यालय

HighLights

  1. जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के तहत जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय 10 ग्राम पंचायतों को गोद लेगा। जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के तहत जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय 10 ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगा। परिवार के सदस्यों के रोजगार, मूलभूत सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं का अध्ययन कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

विशेष रूप से युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से कमजोर परिवारों को चिह्नित कर उन्हें अभियान के पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। विश्वविद्यालय गरीब परिवारों की प्रोग्रेस रिपोर्ट हर तीन माह में पोर्टल पर सबमिट करेगा।

जिला प्रशासन अभियान के पोर्टल का एक्सेस, आवश्यक डाटा और रिपोर्टिंग फार्मेट उपलब्ध कराएगा, साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में सहयोग करेगा।

कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह पहल उच्च शिक्षा संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 'टीचर बन रही थीं बच्चों को नौकर!' डायपर बदलवाने से लेकर सिर से जुएं निकलवाने तक का आरोप, जानें क्या है मामला