भाभी से ज्यादा बात कर रहा था पति, पत्नी ने छोड़ दिया घर; शाहजहांपुर परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए विवाद
शाहजहांपुर पुलिस लाइंस के परामर्श केंद्र में 30 वैवाहिक विवादों की सुनवाई हुई, जिनमें से छह दंपतियों के बीच सुलह कराई गई। काउंसलिंग के बाद ये जोड़े अप ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस में परामर्श केंद्र पर 30 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई जिसमे छह दंपती के बीच चल रहे विवाद का निस्तारण कराया गया। रामचंद्र मिशन निवासी दंपती की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। पत्नी 15 दिन से अपने मायके में रह रही थी। महिला ने बताया खर्च के लिए रुपये नहीं मिल रहे थे।
सिंधौली निवासी दंपती की शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। युवक ने बताया पत्नी अपने मायके वालों की बात ज्यादा मानती है, जिस वजह से दोनों में विवाद हो रहा था। कलान निवासी दंपती की शादी सात वर्ष वर्ष पूर्व हुई थी।
परिवार परामर्श केंद्र पर 30 पत्रावलियों पर सुनवाई
महिला अपने मायके में एक माह से रह रही थी। महिला के पति के दूसरी महिला से संबंध थे। सदर बाजार निवासी दंपती की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। महिला अपने पति के साथ एक माह से मायके में रह रही थी।
छह का कराया गया निस्तारण
बताया सास ससुर खर्च के लिए रुपये नहीं देते। सदर के ही दूसरे दंपती की शादी डेढ वर्ष पूर्व हुई थी । महिला 10 माह से पति के साथ अपने मायके में रह रही थी। तिलहर निवासी दंपती की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। एक माह की बेटी भी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- लाखों रुपये खर्च कर बनाया घर, बेटा-बहू ने निकाला तो परेशान बुजुर्ग दंपती की CM योगी से अपील- दबंगई पर चलाइये बुलडोजर
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप देखेंगी खूबसूरत ताजमहल, आज आएंगी आगरा; पर्यटकों के लिए बंद नहीं होगा स्मारक
महिला ने बताया कि पति अपनी भाभी से ज्यादा बात करता है, जिस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया था। इन सभी को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाकर काउंसलिंग की गई जिसके बाद दोबारा से साथ में रहने को राजी हो गए।