यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली जाने के लिए कर रहे थे सवारी का इंतजार, इतने में पहुंच गई पुलिस… पकड़कर ले गई थाने
शाहजहांपुर में एसओजी और रोजा पुलिस ने अफीम तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें तीन झारखंड से हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली जा ...और पढ़ें

HighLights
- बस हुई खराब तो पकड़े गए पकड़े गए अफीम तस्कर
- पुलिस ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़े आरोपी
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बस खराब होने के बाद दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे अफीम तस्करी के चार आरोपियों को एसओजी व रोजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसमे तीन झारखंड के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
एसओजी व रोजा पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि चार अफीम तस्करी के आरोपी दिल्ली जाने के लिए अटसलिया पुल के पास खड़े हैं। यह चारों लखनऊ से दिल्ली जा रही बस में सवार हुए थे, लेकिन बस खराब होने की वजह से उसमें से उतर लिए थे।
पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने के बाद तलाशी ली तो आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम झारखंड के हजारीबाग के केरेडारी क्षेत्र के हेवई गांव निवासी योगेंद्र कुमार, झारखंड के चतरा के गिद्धौर क्षेत्र के कस्बा निवासी रामजीवन, गिद्वौर क्षेत्र के कस्बा निवासी बब्लू कुमार व तिलहर क्षेत्र के सलेमाबाद पट्टी गुलचंपा गांव निवासी अरविंद कुमार बताया।
आरोपियों ने बताया कि अफीम झारखंड से खरीदकर लाए थे, जिसे दिल्ली में बेचने जा रहे थे। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bareilly Explosion Update: कल्याणपुर धमाके में एक और महिला की मृत्यु, मृतकों की संख्या पहुंची छह
यह भी पढ़ें: 20 हजार की रिश्वत ले रहा था सरकारी 'बाबू', सामने से आ गई एंटी करप्शन टीम; देखते ही छूटने लगे पसीने