तेज रफ्तार ट्रक का कहर: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने बैलगाड़ियों को टक्कर मारी, एक की मौता
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर में एक ट्रक ने गन्ने की तौल कराकर लौट रही दो बैलगाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में खिरिया माल गांव के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालक ने गन्ने की तो तौल कराकर लौट रहीं दो बैलगाड़ियों में टक्कर मार दी, जिससे एक किसान की हादसे में मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।
हाईवे पर ट्रक ने मारी बैलगाड़ियों को टक्कर, किसान की मृत्यु
खिरिया माल गांव निवासी अमित कुमार मंगलवार रात बैलगाड़ी से किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने की तौल कराने गए थे। रात करीब दो बजे वापस घर लौट रहे थे। पावर हाउस के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे अमित की मृत्यु हो गई। चालक ने ट्रक भगाने के प्रयास में एक अन्य बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार जसवीर सिंह व हरवीर सिंह घायल हो गए।