Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उखरी क्रासिंग पर बनेगा भव्य ओवरब्रिज: प्रशासन ने तैयार किया रूट डायवर्जन चार्ट, जानें कब तक पूरा होगा काम

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 10:25 PM (IST)

    शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में उखरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का 70% कार्य पूरा हो चुका है। सेतु निगम ने रेलवे से क्रासिंग बंद करने की अनुमति ...और पढ़ें

    न‍िर्माणाधीन पुल

    न‍िर्माणाधीन पुल

    HighLights

    1. सेतु निगम प्रशासन की ओर से रेलवे अधिकारियों को भेजा गया पत्र

    2. प्रशासन की ओर से भी तैयार किया जा रहा है रूट डावर्जन प्लान

    संवाद सूत्र, जागरण, मीरानपुर कटरा। मैनपुरी के बेवर से पीलीभीत के बीसलपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उखरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा कराने के लिए सेतु निगम ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखा है, जिसमें क्रासिंग को बंद करने के लिए अनुमति मांगी है। इसके साथ ही प्रशासन व पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है ताकि आवागमन में दिक्कत न हो।

    ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अगस्त 2024 में शुरू हुआ था। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करना है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब क्रासिंग के ऊपर काम होना है। जिसके लिए सेतु निगम ने मुरादाबाद मंडल रेलवे के अधिकारियों से रेलवे क्रासिंग बंद करने व प्रशासन से रूट डायवर्जन के लिए अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही ओवरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा।

    इस दौरान कटरा व खुदागंज क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर, अकबरी, फुलवा,हसनापुर, गाज़ीपुर, कमलापुर, सैदपुर आदि गांवों के ग्रामीणों कोकसरक हुलासनगरा होते हुए लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से कटरा आना पड़ेगा। उखरी, पिपरी, परशुरामपुर, रमापुर, मधुपुरी, खजुरिया, पौकी आदि गांव से कटरा आने वाले ग्रामीणों को रेलवे क्रासिंग मरेना व वीरमपुर से होते हुए कटरा जाना होगा।

    एसडीएम तिलहर सदानन्द सरोज ने बताया है कि रेलवे से अनुमति मिलने के बाद क्रासिंग को बंद किया जाएगा।तभी रूट डायवर्जन प्रभावी होगा। सेतु निगम के अधिकारियों को रूट डायवर्जन वाले मार्ग पर गड्ढों को पाट कर सही करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- 19 की उम्र में पहला जुर्म, 32 की उम्र में मिली सजा; शाहजहांपुर का 'बंजारा' पहली बार लंगड़ाते हुए पहुंचा जेल