Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते बढ़ेगी ठिठुरन, कोहरा बनेगा मुसीबत

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 08:37 AM (IST)

    UP Weather News पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने पर 22 से 24 के बीच तापमान में गिरावट दर्ज होगी और फिर से ठिठुरन बढ़ जाएगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र ...और पढ़ें

    आने वाले द‍िनों में कोहरा बन सकता है आफत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
    आने वाले द‍िनों में कोहरा बन सकता है आफत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पुरवा हवा से 21 दिसंबर तक मौसम खुशगवार रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व न्यूनतम सामान्य के इर्द गिर्द रहेगा, लेकिन इस दौरान कोहरा आफत बन सकता है। रुहेलखंड क्षेत्र में कोहरे की सघनता से दृश्यता शून्य तक आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने पर 22 से 24 के बीच तापमान में गिरावट दर्ज होगी और फिर से ठिठुरन बढ़ जाएगी।

    बुधवार को भी चटख धूप से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से मात्र 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह के समय कोहरा का प्रभाव भी बना रहा। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवा का रुख अभी भी पुरवा बना हुआ है। इस कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। 22 दिसंबर से हवा का रुख फिर से पछुआ होने पर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। 24 दिसंबर तक चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। उन्होंने कोहरा की सघना बढ़ने के भी संकेत दिए हैं।

    गलन ने बढ़ाई मुश्किल, कोहरे से आवागमन में बाधा

    संवाद सूत्र, गोंडा। गलन ने लाेगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। न्यूनतम तापान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे है। दिन में धूप व सुबह-शाम गलन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएम ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

    बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। गलन होने के कारण लोगों को ठंड से परेशान दिखे। लोग घरों के बाहर अलाव तापते नजर आए। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया। डीएम नेहा शर्मा ने शीतलहर व धुंध के दौरान आवागमन में सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धुंध के दौरान वाहन का संचालन कम करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, बाहर न टहलें बल्कि, घर पर ही व्यायाम करें।

    खबरें और भी

    डीएम ने कहा क‍ि शीतलहर के दौरान पशुओं का भी ध्यान रखें। गर्म आश्रय दें, गुनगुना पानी पिलाएं, व्यवस्थित धूप में रखें और ठंड से बचाने के उपाय करें। एडीएम आलोक कुमार व जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने शहर में रैन बसेरा व अलाव का जायजा लिया। ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए। उधर, तरबगंज में सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने 30 रिक्शा चालकों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि ठंड में जरूरतमंद की सेवा करना पुनीत कार्य है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather AQI Update: दिल्ली की हवा में फैला जहर, AQI 450 के पार; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट