Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में किन्नरों को आया गुस्सा, निर्वस्त्र होकर किया हाईवे जाम- जब पुलिस पहुंची तो हुआ यह हंगामा

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 05:32 PM (IST)

    Transgender Protest पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने गौरव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बृजलाल के दूसरे बेटे फर्रुखाबाद निवासी किन ...और पढ़ें

    Shahjahanpur News in Hindi : किन्नरों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।
    Shahjahanpur News in Hindi : किन्नरों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : दस माह पहले गायब हुए पिता को बरामद करने की मांग को लेकर फर्रुखाबाद के किन्नर ने अपने साथियों के साथ लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने जल्द बरामद कराने का भरोसा देकर सभी को शांत कराया।

    खुदागंज के मकरंदपुर गांव निवासी बृजलाल घर में अकेले रहते थे। लगभग दस माह पहले गांव से ही गायब हो गए थे। रुद्रपुर में रह रहे उनके बेटे पिंटू जब होली पर घर पहुंचे तो पिता के गायब होने के बारे में जानकारी हुई। उन्होंने पड़ोस के गांव भुड़िया निवासी मुनीश व पलिया दरोवस्त निवासी गौरव कुमार पर पिता को अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई थी।

    पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

    पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने गौरव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बृजलाल के दूसरे बेटे फर्रुखाबाद निवासी किन्नर गुड्डू भी अपने साथियों के साथ कई बार थाने पहुंचा लेकिन पुलिस हर बार टरका देती है।

    गुरुवार दोपहर बाद गुड्डू फर्रुखाबाद के अपने तीन अन्य साथियों के साथ लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया जहां सड़क पर बैठकर हंगामा किया। थाने के पुलिसकर्मियों ने जब समझाने का प्रयास किया तो किन्नर निर्वस्त्र होकर वाहनों के ऊपर खड़े हो गए। सीओ प्रियांक जैन ने जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। 26 जून को भी हाईवे पर जाम लगाया था। सीओ ने कहा कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी