सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने 'पति को न्याय' दिलाने को रखा करवा चौथ का व्रत, अंकित की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
Ankit Baliyan murder case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अगस्त में हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी सीमा बालियान ...और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान का फाइल फोटो, पूजा करतीं सीमा बालियान। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गत 26 अगस्त को की गई थी हत्या।
पत्नी ने अंकित बालियान का फोटो रख पूजा-अर्चना से सबंधित पोस्ट की।
जागरण संवाददाता, शामली। करवा चौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखकर पूजा-अर्चना की, लेकिन हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान के लिए यह पर्व पति की याद और उन्हें न्याय दिलाने की मांग से जुड़ा रहा।
सीमा ने करवाचौथ का व्रत रखकर अंकित को याद किया। पूजा के दौरान उन्होंने पति की तस्वीर अपने सामने रखी और करवा माता के चित्र के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए 'जस्टिस फार अंकित बालियान' लिखकर हत्याकांड में न्याय मिलने की उम्मीद जताई।

शामली के गांव बंतीखेड़ा निवासी और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा बालियान ने करवा चौथ से पांच दिन पहले ही पोस्ट साझा कर बताया था कि वह इस बार पति अंकित को न्याय दिलाने की मांग के साथ व्रत रखेंगी। गुरुवार को उन्होंने व्रत रखा और पूजा के दौरान अंकित की तस्वीर अपने सामने रखी।
करवा माता के चित्र के साथ पूजा करते हुए उन्होंने पति को याद किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में अंकित की तस्वीर और करवा माता का चित्र दिखाई दिया। उनकी इस पहल के पीछे पति को खोने का दर्द और हत्याकांड में शामिल आरोपितों को सजा दिलाने की उम्मीद नजर आई। उन्होंने यह पोस्ट अंकित बालियान और अपनी इंस्टाग्राम आइडी से साझा भी की। वीडियो के साथ जस्टिस फार अंकित बालियान भी लिखा है।
यह था मामला
26 अगस्त 2026 की शाम शहर के कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी स्थित नाला पटरी पर जिम से निकलकर अपनी गाड़ी के पास पहुंचने के दौरान शूटरों ने अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस हत्याकांड की जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया ने गोगी गैंग की ओर से ली थी। 31 अगस्त को पुलिस ने गोगी गैंग के दो शूटर सुमित और मोहित ढेर कर दिए थे। जबकि फरार शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों फरार शूटर और भोलू के घर की कुर्की भी हो चुकी है। फरार शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।