विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: 'इंसाफ' के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी सिंगर की पत्नी सीमा

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:49 PM (IST)

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सीमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा ...और पढ़ें

सीमा बालियान।  सौ. स्वयं

सीमा बालियान। सौ. स्वयं

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग।

  2. अंकित बालियान के नाम पर गांव में खेल स्टेडियम बनवाने की अपील।

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर उनकी पत्नी सीमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है।

उन्होंने कहा कि वह इस बार अंकित को इंसाफ दिलाने के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी। साथ ही बताया कि अंकित के पिता की हालत नाजुक है। अंकित को जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए।

26 अगस्त की शाम अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद 31 अगस्त को गोगी गैंग के शूटर सुमित और मोहित, निवासी सोनीपत, पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। मामले में आर्यन संधू और सत्यम कादयान अब भी फरार हैं।

हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला भोलू शाहपुरिया भी फरार है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की थी। सीमा ने पोस्ट में यह भी कहा कि अंकित कबड्डी खिलाड़ी थे।

उनकी याद में गांव में खेल स्टेडियम बनाया जाना चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पोस्ट अंकित और सीमा की इंस्टाग्राम आइडी पर साझा की गई। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- अंकित बालियान की पत्नी ने बुलाई ऑनलाइन पंचायत, बोली- आरोपी खुले घूम रहे, कब मिलेगा न्याय?

अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा

कैराना: न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा सुनाई। वर्ष 2026 में बाबरी थाने पर शिवकुमार निवासी हिरनवाडा के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने दोषी को 100 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। इसके अलावा वर्ष 2019 में थाना झिंझाना पर जीशान निवासी गांव टपराना के विरुद्ध अवैध शराब बरामदगी में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसे सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी मिलने पर जेल में बिताई अवधि के कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।