Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैराना लोकसभा सीट पर बसपा कर सकती है बड़ा खेला, इस नए चेहरे पर लगा सकती है दांव

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 11:33 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कैराना सीट पर देश के साथ ही प्रदेश की नजर टिकी होती है। भाजपा ने जहां वर्तमान सांसद प्रदीप चौधरी पर दांव लगाया है वहीं सपा ने ...और पढ़ें

    कैराना लोकसभा सीट पर बसपा कर सकती है बड़ा खेला, इस नए चेहरे पर लगा सकती है दांव
    कैराना लोकसभा सीट पर बसपा कर सकती है बड़ा खेला, इस नए चेहरे पर लगा सकती है दांव

    जागरण संवाददाता, शामली। (Lok Sabha Election) लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने प्रत्याशी मैदान में उतारने शुरू कर दी हैं। बीजेपी और सपा ने कैराना सीट पर नाम घोषित कर दिए हैं, जबकि बसपा पर सभी की निगाह टिकी हुई है। चर्चा है कि कैराना सीट पर बसपा श्रीपाल राणा को उतार सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई।

    कैराना सीट पर देश के साथ ही प्रदेश की नजर टिकी होती है। भाजपा ने जहां वर्तमान सांसद प्रदीप चौधरी पर दांव लगाया है, वहीं सपा ने हसन परिवार की बेटी इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं। हालांकि बसपा से किसी भी नाम की घोषणा नहीं हुई है।

    श्रीपाल राणा को बसपा दे सकती है टिकट

    कई लोगों के नामों की चर्चा हो रही है। इसमें सबसे आगे सहारनपुर के भबीसा गांव निवासी श्रीपाल राणा की है। कयास लगाया जा रहा है कि उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। एक-दो दिन में पार्टी के बड़े पदाधिकारी नाम की घोषणा कर सकते हैं।

    श्रीपाल राणा 10 साल पहले बीएसएफ से रिटायर्ड हुए हैं। वर्तमान में वह बंगलुरु में व्यापार करते हैं। उनका बेटा कर्नाटक में अधिवक्ता है, जबकि दो बेटियां भी हैं। गांव में उनकी जमीन है। बताया गया कि कुछ महीने पहले ही वह बसपा में शामिल हुए हैं। गांव में वह समाजसेवा के कार्य करते हैं। उन्होंने कुछ लोगों की घर बनवाने में भी मदद की थी। इनके अलावा भी सैनी, कश्यप और मुस्लिम प्रत्याशी के चुनाव में आने की चर्चा जोरशोर से चल रही है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: 'सैलून वाले भैया आए और हम तीनों को चाकू से...', बदायूं में साजिद के हमले में जिंदा बचे बच्चे ने बताई आपबीती