Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IAS Transfer In UP: अरविंद कुमार चौहान शामली के नए DM, 18 महीने 15 दिन जिले में रहे IAS रविंद्र सिंह

    Updated: Sat, 14 Sep 2024 11:11 AM (IST)

    IAS Transfer In UP Shamli DM Arvind Chauhan शुक्रवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले सरकार ने किए हैं। जिनमें शामली के डीएम को भी बदला गया है। शामल ...और पढ़ें

    अरविंद कुमार चौहान को डीएम शामली बनाया गया।
    अरविंद कुमार चौहान को डीएम शामली बनाया गया।

    HighLights

    1. आधी रात को आया आदेश, बदल गए जिले के डीएम
    2. डीएम रविन्द्र सिंह को आधी रात स्थानांतरण

    जागरण संवाददाता, शामली। IAS Transfer In UP: डीएम रविन्द्र सिंह को आधी रात स्थानांतरण कर दिया। उनके स्थान पर अरविंद कुमार चौहान को डीएम शामली बनाया गया।

    एक मार्च 2023 को आईएएस रविन्द्र सिंह ने बतौर जिला अधिकारी जिले में कार्यकाल संभाला था। बतौर डीएम उनका पहला कार्यकाल था। डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने पर निवर्तमान सीडीओ, डीडीओ के खिलाफ शासन को शिकायत की थी। जिसके बाद दोनों अधिकारियों को हटा दिया था।

    साढ़े 18 महीने जिले में रहे रविंद्र सिंह

    डीएम रविन्द्र सिंह ने नेतृत्व में लोकसभा चुनाव, पुलिस भर्ती परीक्षा भी शांतिपूर्ण संपन्न हुए थे। परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण न करने वाले अधिकारियों पर भी डीएम सख्त हुए थे। जिसके बाद सीडीओ से लेकर एसडीएम तक के अधिकारी अपने लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण कर रहे हैं। उनका कार्यकाल 18 महीने 15 दिन का रहा। अब अरविंद कुमार चौहान को शामली का नया डीएम बनाया गया। अरविंद कुमार चौहान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। वहीं रविन्द्र अब फतेहपुर के डीएम होंगे। 

    मेरठ के नए नगर आयुक्त बने सौरभ गंगवार

    मेरठ नगर निगम के नगर आयुक्त डाक्टर अमित पाल शर्मा का स्थानांतरण हो गया। उन्हें प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह मेरठ के नए नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को बनाया गया है। वह सोनभद्र में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर थे। नए नगर आयुक्त 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आई आई टी दिल्ली से पढ़े हैं। जागरण से हुई बात में उन्होंने कहा कि मेरठ में नगरीय सुविधाओ को बेहतर किया जाएगा। मेरठ मेट्रो और नमो भारत का रैपिड रेल कॉरीडोर को देखते हुए उसे सहयोग करने वाली परियोजनाओ को क्रियान्वित किया जाएगा। कूड़े के निस्तारण समेत जो भी मुद्दे हैं। उन पर डटकर काम किया जाएगा। मंगलवार या बुधवार तक ज्वाइन करने की बात कही।

    ये भी पढ़ेंः IAS Transfer In UP: पढ़िए कौन हैं उमेश मिश्रा जो बने मुजफ्फरनगर के नए डीएम, लखनऊ विवि से की है एलएलबी

    ये भी पढ़ेंः Agra Lucknow Expressway Accident: कार पलटने से पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा की पत्नी की मौत

    खबरें और भी