यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shamli News: मॉर्निंग वॉक पर गए होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवारों ने दिया हत्याकांड को अंजाम
Murder In Shamli Update News लावण्य होटल के मालिक गुड्डन की सुबह−सुबह गोली मारकर हत्या होने के बाद एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे क ...और पढ़ें

HighLights
- राजफाश के लिए लगाई तीन टीम
- पिस्टल से की गई थी फायरिंग
जागरण संवाददाता, शामली। Shamli News: मॉर्निंग वॉक पर गए होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। मृतक गुड्डन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था और उस पर 2002 से 2015 तक अपराध किया।
कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड निवासी शिवकुमार उर्फ गुड्डन का कैराना रोड पर लावण्य होटल है। रोजाना की तरह रविवार सुबह साढ़े चार बजे वह पूर्वी यमुना नहर पर मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। सुबह करीब छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों की सूचना पर कोतवाली आदर्श मंडी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी राम सेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जमीनी विवाद हो सकता है हत्या का कारण
शिवकुमार उर्फ गुड्डन पिछले पांच साल से प्रॉपर्टी का कार्य भी कर रहा था। चर्चा है कि प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद चल रहा था। विवाद के चलते बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
तीन टीमों को राजफाश के लिए लगाया
एसपी राम सेवक गौतम ने बताया कि हत्या का राजफाश करने के लिए तीन टीम का गठन किया है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है गुड्डन को तीन गोली लगी है। तीनों गोली पिस्टल की बताई जा रही है।