Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shamli News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, तो दारोगा के वाट्सएप पर पति ने भेज दी पत्नी की अश्लील वीडियाे

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 01:01 PM (IST)

    Shamli Latest News In Hindi Today पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो की प्रसारित महिला ने लिखवा दिया एक और मुकदमा। महिला ने बताया कि मुकदमें की विवेचना चल ...और पढ़ें

    पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो की प्रसारित, महिला ने लिखवा दिया एक और मुकदमा
    पति ने पत्नी की अश्लील वीडियो की प्रसारित, महिला ने लिखवा दिया एक और मुकदमा

    HighLights

    1. महिला ने दर्ज कराया एक और मुकदमा
    2. पुलिस ने मामले की शुरू की छानबीन

    जागरण संवाददाता, शामली। दहेज की मांग करने के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना के दौरान पति ने अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो महिला दारोगा के वाट्सएप पर भेज दी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ दूसरा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    दो साल पहले की थी शादी

    आदर्श मंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी दो साल पहले कस्बा बनत निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की गई, जिसके बाद उनके बीच विवाद हुआ और महिला ने आदर्श मंडी थाने में मुकदम दर्ज करा दिया था। महिला ने आरोप लगाए हैं कि विवेचना के दौरान पति ने दारोगा के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दी।

    ये भी पढ़ेंः UP Police Cop Martyred: सचिन राठी के बलिदान से परिवार में कोहराम, 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुए थे भर्ती

     पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी अभिषेक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।