केबल बॉक्स फटने से गुल रही आधे नगर की बिजली, पानीपत मार्ग, मुहल्ला आलकलां, अफगानान और इमामगेट समेत आधे कस्बे की लाइट रही बाधित
कैराना के देवी मंदिर तालाब स्थित 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10एमवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फटने से आधे कस्बे में चार घंटे तक बिजली गुल रही। पान ...और पढ़ें
-1769275540315_m.webp)
संवाद सूत्र, कैराना। देवी मंदिर तालाब आर्यपुरी में स्थित 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र पर रखे 10एमवीए के ट्रांसफार्मर का केबल बाक्स फटने से चार घंटे तक कस्बे के कई मुहल्ला में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
नगर में सुचारू ढंग से बिजली सप्लाई हेतु कस्बे के मुहल्ला आर्यपुरी देवी मंदिर तालाब में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए है। शनिवार प्रातः करीब आठ बजे यहां रखे एक ट्रांसफार्मर का केबल बाक्स अचानक फट गया, जिसके चलते ट्रिपिंग हो गई और लाइन ब्रेकडाउन में चली गई।
केबल बॉक्स फटने से तीन फीडरों से पानीपत मार्ग, मुहल्ला आलकलां, अफगानान, इमामगेट समेत करीब आधे कस्बे में होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युतकर्मियों को केबल बाक्स को दुरुस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
कड़ी सर्दी और बारिश के मौसम में नगर के उपभोक्ताओं को चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। वहीं, विद्युत उपकेंद्र प्रभारी अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि केबल बाक्स ठीक करने में करीब चार घंटे का समय लग गया। दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।