विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP कांस्टेबल भर्ती में प्रदेश में प्रथम रहे सारंग प्रजापति, ऑनलाइन पढ़ाई कर पाई कामयाबी; बागपत में हुए सम्मानित

By Sagar Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 19 Oct 2026 06:10 AM (IST)

बागपत जिला निवासी सारंग प्रजापति को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बागपत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बागपत में अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा ने अभिनंदन किया।

  2. प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली ने भी सम्मान किया।

संवाद सहयोगी, शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 300 में से 276 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दोघट निवासी सारंग प्रजापति का उनके बागपत आवास पर भव्य अभिनंदन किया गया।

रविवार को अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा एलम और प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पगड़ी, अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ऑनलाइन पढ़ाई कर की परीक्षा की तैयारी

बागपत जिले के दोघट निवासी लोकेंद्र कपड़ों की सिलाई करते हैं। उनके बेटे सारंग ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती 2025 में 300 में से 276 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। परिवार की आर्थिक हालत अधिक ठीक नहीं होने पर सारंग ने ऑनलाइन पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की गई, वह अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाते रहे। पिता के साथ भी काम में हाथ बंटाते रहे।

बचपन से ही होनहार हैं सारंग

गत गुरुवार को बेटे की उपलब्धि की सूचना पर पिता लोकेंद्र और मां बबली की खुशी का ठिकाना न रहा। बताया कि सारंग ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 81.5 प्रतिशत और 12वीं में 78 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, वह बचपन से ही होनहार हैं।

पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए उसने नियमित 12 घंटे पढ़ाई की। सारंग की बड़ी बहन आशा यूपी पुलिस में उन्नाव में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं तथा छोटी बहन आभा का वर्ष 2025 में सीआइएसएफ में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ था, वह वर्तमान में केरल में तैनात है। परिवार में दो बेटियों की सरकारी नौकरी के साथ तीसरी नौकरी बेटे के हासिल करने पर परिवार में जश्न का माहौल है।

बधाई देने वालों का लगातांता

सारंग और उनके परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। रविवार को अखिल भारतीय कुम्हार सुधार सभा के अध्यक्ष श्रीपाल सिंह प्रजापति, सचिव सुंदर लाल प्रजापति, सरपंच राजवीर प्रजापति और लेखा निरीक्षक महिपाल सिंह प्रजापति ने उनके निवास पर पहुंच उन्हें सम्मानित किया। इसी के साथ प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति शामली के अध्यक्ष श्याम सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह प्रजापति, समाजसेवी संजीव कुमार प्रजापति, विशाल प्रजापति और राजीव कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से सारंग का सम्मान किया।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी संजीव कुमार प्रजापति ने कहा कि सारंग ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर सारंग के पिता लोकेंद्र प्रजापति, इंद्रपाल प्रजापति, देवी सिंह प्रजापति, बिल्लू प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।