विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शामली रोजगार मेले में 270 युवाओं को मिली नौकरी, हाथों-हाथ बांटे गए ऑफर लेटर, खिले चेहरे

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:08 PM (IST)

शामली में आयोजित रोजगार मेले में 700 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से 270 को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली या शॉर्टलिस्ट किया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शामली रोजगार मेले में 270 युवाओं को नौकरी मिली।

  2. 700 युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया।

  3. सरकारी योजनाओं की जानकारी, चेक व प्रमाण पत्र वितरित।

जागरण संवाददाता, शामली। युवाओं के चेहरों पर बुधवार को उस वक्त खुशी छा गई जब वीवी पीजी कॉलेज परिसर में लगे वृहद रोजगार मेले में नौकरी मिलने का रास्ता साफ हुआ।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहां 700 युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। कौशल और योग्यता के आधार पर कंपनियों ने 270 अभ्यर्थियों को चयन या शार्टलिस्ट किया, जबकि कुछ कंपनियों के परिणाम अभी आने बाकी हैं।

वीवीपीजी कॉलेज में मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह एवं विधायक प्रसन्न चौधरी तथा चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने अपने हाथों से 10 युवाओं को मंच पर ही आधिकारिक आफर लेटर सौंपे, जिससे युवाओं का हौसला और बढ़ गया।

रोजगार के अवसरों के साथ-साथ इस मेले में सरकार की जनहितकारी योजनाओं की भी धूम रही। श्रम, कृषि, सेंट आरसी, महिला पालिटेक्निक, कौशल विकास मिशन और उद्योग विभाग ने अपने स्टाल लगाकर युवाओं और लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी।

इस दौरान कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपना खुद का काम शुरू करने या आगे बढ़ने में मदद मिल सके। इस आयोजन को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और वीवी पीजी कॉलेज की संयुक्त टीमों का योगदान रहा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक, मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल और प्रोफेसर सुधीर कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के धुरियापार में 500 करोड़ की लागत से लगेगी दवा फैक्ट्री, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना: एक प्लांट पर लगाया 01 करोड़, 75 लाख का मिला लोन, अब हर महीने 60 हजार की कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।