विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाट्सएप चैटिंग से नाराज नाबालिग भाई ने बहन को गोली मारी, मौत, बहाने से पिता के साथ छत पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Published: Mon, 29 Sep 2025 12:02 PM (IST)

Shamli News शामली में एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि वह एक युवक से ...और पढ़ें

आनर किलिंग के चलते किशोरी की गोली मारकर हत्या
आनर किलिंग के चलते किशोरी की गोली मारकर हत्या

HighLights

  1. जिस तमंचे से गोली मारी उसे दंगे के दौरान जौला गांव से खरीदा था
  2. हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना देकर सिपुर्द-ए-खाक करने की कर रहे थे तैयारी

संवाद सूत्र, जागरण,कांधला (शामली)। रात में युवक से बातचीत करने पर भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने घटना को हार्ट अटैक और बंदरों से हमले से मौत होने का रूप देने का प्रयास प्रयास किया, लेकिन मुहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने किशोर और पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपित हार्ट अटैक, बंदरों का हमला और छत से गिरने से बहाने बनाने की योजना बनाते रहे

गांव अंबेहटा निवासी साढ़े 17 साल की किशोरी सना मदरसे में पढ़ाई करती थी। पिछले तीन महीने से वह किसी युवक से रात में फोन पर बात और दिनभर वाट्सएप चैटिंग करती थी। इससे 16 वर्षीय भाई और पिता नाराज थे। पिता ने कई बार किशोरी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मान रही थी। रविवार दोपहर किशोरी युवक से वाट्सएप चैटिंग कर रही थी।

छोटे भाई ने इसकी जानकारी पिता को दी। पिता के कहने पर किशोर बहन को बंदर भगाने के बहाने छत पर ले गया और वहां बने कमरे में ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को हार्ट अटैक या बंदर से हमले का रूप देने के लिए पिता और किशोर शव को छत से नीचे ले आए।

पिता जुलफान ने अपने साले को किशोरी की हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना देकर सिपुर्द-ए-खाक करने के लिए बुला लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को आनर किलिंग की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के पिता जुलफान और भाई से पूछताछ की। सीओ श्याम सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पिता-पुत्र ने बताया कि युवक से बातचीत करने के लिए मना करते थे, लेकिन नहीं मानी इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता और भाई को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतारने के लिए पिता ने पुत्र के साथ मिलकर आठ दिन तक बनाया प्लान, बेटे को लाकर दिया तमंचा

आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस तमंचे से गोली मारी है वह साल 2013 के दंगों के दौरान मुजफ्फरनगर के जौला गांव से खरीदा था। चौकी इंजार्ज की तहरीर पर पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- West UP में इस जिले से शुरू हुई थी Honor killing, पंचायत में युवक-युवती को मार डाला था, अब भाई ने बहन की कर दी हत्या

दो घंटे तक घटना को दबाने में जुटे रहे पिता-पुत्र

पुलिस के अनुसार दोपहर ढाई बजे आरोपितों ने किशोरी की हत्या कर दी थी, लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक भी हत्या को हादसे का रूप देने के लिए हार्ट अटैक, बंदरों से हमला और छत से गिरने से बहाने बनाने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें- पिता बना हैवान, 14 साल की बेटी की चुन्नी से गला घोंटकर कर दी हत्या, शव नहर में फेंका, इस कारण हुआ आगबबूला

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।