विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News : महिला सिपाही की गोली से मुठभेड़ में घायल हुआ मनचला, बोला...माफ कर दो दीदी

Published: Fri, 26 Sep 2025 08:31 PM (GMT+05:30)

Shamli News शामली के बुढ़ाना रोड पर एक युवती से छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर ...और पढ़ें

शामली में मुठभेड़ में महिला पुलिसकर्मी की गोली लगने से घायल हुआ आरोपित। सौ. पुलिस
शामली में मुठभेड़ में महिला पुलिसकर्मी की गोली लगने से घायल हुआ आरोपित। सौ. पुलिस

HighLights

  1. कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर युवती से आरोपित ने की थी छेड़छाड़
  2. गुरुवार रात कोतवाली के बहावड़ी के जंगलों में हुई आरोपित से मुठभेड़

जागरण संवाददाता, शाामली। गुरुवार शाम मां के साथ टेपों में घर जा रही युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने बहावड़ी के जंगलों में घेराबंदी की। टीम में शामिल महिला सिपाही ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश के फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। गोली लगते ही बदमाश ने कहा, दीदी माफ कर दो...गलती हो गई। उसको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद जेल भेज दिया।

गुरुवार को शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड से युवती अपनी मां के साथ टेंपो में बैठी थी, तभी उनके गांव का ही एक युवक भी टेंपो में बैठ गया। जैसे ही टेंपो कुछ दूर चला तो युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। मां-बेटी ने विरोध किया तो आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए युवती की पिटाई कर दी और टेंपों से कूदकर फरार हो गया था। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार रात कोतवाली पुलिस मेरठ-करनाल हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित मनचला बहावड़ी के आसपास है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपित भागने लगा। महिला सिपाही ब्रिजेश अत्री ने बदमाश को चेतावनी दी कि तुम्हें पुलिस ने घेर लिया है। इस पर आरोपित ने गोली चला दी। महिला सिपाही ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपित ने कहा कि दीदी गलती हो गई, अब किसी के साथ ऐसा नहीं करेगा। पुलिस टीम ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अजय बताया। शुक्रवार को आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।