छत से घर में घुसा चोर दो बच्चों को संदूक में बंद कर हो गया फरार, UP पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Shamli News : शामली के जैन मोहल्ले में एक अज्ञात युवक छत के रास्ते घर में घुसा और चोरी करने ...और पढ़ें

शामली में संदूक के अंदर से बच्चों को निकालती महिला। जागरण
HighLights
शामली के जैन मुहल्ले में चोरी के इरादे से घुसा था युवक।
संदिग्ध महिला हिरासत में, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, शामली। जैन मुहल्ले में अज्ञात युवक छत के रास्ते एक मकान में घुस गया। चोरी करने से पहले उसने छत पर खेल रहे दो बच्चों को संदूक में बंद कर दिया। शोर-शराबा होने पर स्वजन को छत पर आता देख आरोपित फरार हो गया। करीब 20 मिनट बाद स्वजन ने बच्चों को बाहर निकाला।
पुलिस ने लोगों की शिकायत पर एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। फरार युवक की तलाश की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के जैन मुहल्ले में राजेश कुमार का मकान है। उनकी नौ वर्षीय पोती माफी और नाती सात वर्षीय हर्षित निवासी करनाल छत पर खेल रहे थे। परिवार के अन्य लोग नीचे थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात युवक छत के रास्ते घर में घुसा। सामने बच्चों को खेलता देखकर उसने उन्हें डराया-धमकाया और दोनों को कमरे में रखे एक बड़े संदूक में बंद कर दिया, ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद आरोपित ने मकान के कमरों में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया।
इसी बीच संदूक के अंदर से बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज स्वजन तक पहुंची। अनहोनी की आशंका में जब स्वजन भागकर छत पर गए, तो आरोपित धर्मशाला की छत से होते हुए फरार हो गया। परिवार ने संदूक खोलकर दोनों सहमे हुए बच्चों को बाहर निकाला। दिनदहाड़े वारदात के बाद लोग मौके पर जमा हो गए।
यह भी पढ़ें- फलस्तीन से कनेक्शन रखने वाली सीरिया से मेरठ पहुंची महिला को तीन बच्चों के साथ पकड़ा, ATS और LIU ने शुरू की जांच
स्वजन और लोगों के कहने पर पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। हिरासत में ली गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।