विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचेगी यूपी पुलिस, शामली में एसपी के निर्देश पर अभियान शुरू

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:36 PM (IST)

शामली पुलिस पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सोमवार से विशेष सत्यापन अभियान चलाएगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शामली पुलिस पंचायत चुनाव से पहले विशेष सत्यापन अभियान चलाएगी।

  2. हिस्ट्रीशीटरों की मौजूदा गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी पुलिस द्वारा।

  3. भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, शामली। आगामी पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए पुलिस सोमवार से विशेष सत्यापन अभियान शुरू करेगी। एसपी के निर्देश पर जिले के हर थाने की पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर उनकी मौजूदा गतिविधियों की जानकारी लेगी।

जिले में कुल 989 पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस रिकार्ड में एक भी महिला हिस्ट्रीशीटर दर्ज नहीं है। इनमें 300 से अधिक अपराधी विभिन्न संगीन मामलों में जेल में हैं। 10 से अधिक हिस्ट्रीशीटर जिले से बाहर रहकर निजी नौकरी या अन्य काम कर रहे हैं। उनकी गतिविधियों का सत्यापन संबंधित स्थानीय पुलिस के जरिए कराया जा रहा है।

अपराध छोड़कर चला रहे दुकान

पुलिस के मुताबिक, 250 से अधिक लोगों ने अपराध छोड़ दिया है। वे किराना दुकान, फास्ट-फूड के ठेले और अन्य छोटे व्यवसाय कर रहे हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए एसपी एनपी सिंह ने सभी थानों के बीट सिपाहियों और थाना प्रभारियों को रोजाना सत्यापन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

अभियान की समीक्षा एसपी स्तर से प्रतिदिन होगी। पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले कुख्यात मुकीम गैंग के सदस्य और कैराना पलायन मामले के मुख्य आरोपित फुरकान, महताब उर्फ बैचेन समेत 10 से अधिक बदमाश मारे जा चुके हैं। हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार उर्फ गुड्डन की हत्या भी हो चुकी है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पंचायत चुनाव भयमुक्त माहौल में कराने के लिए सभी हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मुख्यधारा में लौट चुके लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

-एनपी सिंह, एसपी

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव के आदेश से बढ़ी रामपुर में सियासी हलचल, तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव को लेकर दिए HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी योगी सरकार?, OP राजभर ने दिया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।