Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील बना रहा था युवक, डिवाइडर से टकरा गई बाइक; गंभीर घायल की हालत नाजुक

    By Sudheer Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 22 Mar 2026 03:42 PM (IST)

    शामली बाईपास के पास नेशनल हाईवे-709 एड़ी पर रील बनाते समय एक युवक शोबान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आ ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो) 

    HighLights

    1. युवक रील बनाते समय बाइक डिवाइडर से टकराया।

    2. हादसे में शोबान गंभीर रूप से घायल, मेरठ रेफर।

    3. तेज रफ्तार और स्टंट को हादसे का कारण बताया।

    संवाद सूत्र, जागरण. कैराना (शामली)। नेशनल हाईवे पर रील बनाते समय युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    कस्बे के मुहल्ला आर्यपुरी बंजारा बस्ती निवासी शोबान (19) शनिवार को बाइक से अपने तीन दोस्तों के साथ में मन्नामाजरा की तरफ से आ रहा था। युवक अपनी बाइक स्वयं ड्राइव कर रहा था, जबकि उसके दोस्त दो अन्य बाइकों पर सवार थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे-709 एड़ी पर शामली बाईपास पर स्थित अंडरपास के निकट पहुंचे, तभी शोबान की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    राहगीरों की सहायता से घायल युवक को शामली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक का उपचार मेरठ मेडिकल में चल रहा है। जहां उसकी हालत सीरियस बताई जा रही है। हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक पर रील बनाने के लिए स्टंट कर रहा था, जबकि उसके साथी मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहे थे। रील बनाने के चक्कर में ही हादसा हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।