'बॉर्डर 2' में सनी देओल संग दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा UP का छोरा आजाद चौहान
Film Border-2 : शामली के लोहरीपुर गांव के आजाद चौहान ने अपने मजबूत इरादों से सफलता हासिल की है। मुंबई में संघर्ष के बाद उन्हें फिल्म 'जोधा अकबर' में छ ...और पढ़ें

फिल्म "बॉर्डर-2" का पोस्टर, फिल्म में आजाद चौहान का गेटअप।
HighLights
शामली के आजाद चौहान 'बॉर्डर-2' में सनी देओल के साथ दिखेंगे।
मुंबई में संघर्ष के बाद, आजाद ने बॉलीवुड में जगह बनाई।
'दबंग 2' सहित कई बड़ी फिल्मों में कर चुके हैं काम।
संवाद सूत्र, जागरण, कांधला (शामली)। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों, तो मंज़िल खुद-ब-खुद कदम चूमती है। जिला शामली के छोटे से गांव लोहरीपुर के एक नौजवान ने इस बात को सच कर दिखाया है। कल तक जो युवक मुंबई के सपनों के साथ घर से निकला था, वह इस गणतंत्र दिवस पर चर्चित फिल्म "बॉर्डर-2" में सनी देओल और वरुण धवन के साथ दुश्मनों के छक्के छुड़ाता नजर आएगा। गांव के लड़के की इस बड़ी छलांग ने लोहरीपुर को पूरे प्रदेश में गौरवान्वित कर दिया है।
कांधला के गांव लोहरीपुर निवासी आजाद चौहान बचपन से ही फिल्मों में एक्टिंग करना चाहते थे। 18 फरवरी 2014 को आजाद अपनी पत्नी के साथ मुंबई गए थे। काम न होने की वजह से एक सप्ताह में रुपये खत्म हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल में नौकरी शुरू की। जिंदगी संघर्ष से कटती रही, और कई बार वापस आने का मन किया। गांव वापस जाएंगे, तो लोग क्या कहेंगे, बस इस बात को लेकर संघर्ष करते रहा।
उन्होंने हार नहीं मानी, और फिर उन्हें जोधा अकबर में एक सैनिक का किरदार करने का मौका मिला। उनको 25 सौ रुपये की कमाई हुई थी। इस पर जज्बा जाग उठा, और फिर उसके बाद सीरियल में छोटा मोटा काम मिलना शुरू हो गया। इस दौरान सुपर स्टार सलमान खान की सिक्योरिटी एजेंसी में आठ हजार रुपये महीने का एकाउंट का काम मिल गया। घर का गुजारा चलने लगा, फिर किस्मत ने जोर मारा, और 2019 में सलमान खान की दंबग टू में एक इंस्पेक्टर का रोल मिला, और आमदनी भी साठ हजार की हुई।
इसके बाद रजनीकांत के साथ फिल्म दरबार, अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज, विद्युत जामवाल के साथ फिल्म सनक और दा एंपायर और छरतरसाल वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला। 2025 में वेली फिल्म में एक अहम रोल अदा किया। साथ ही 2026 में तीन फिल्मों में नजर आएगे। इनमें बार्डर टू इसी माह रिलीज होगी। इसके बाद साउथ की एक पैन इंडिया और पति परमेश्वर जो ओटीटी पर आएगी। क्षेत्र के लोग भी आजाद चौहान की बार्डर टू फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लाल का किरदार देख सके। गौरतलब है क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी अभिलाष चौधरी भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।