विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बसंत पंचमी पर यूपी के इस ज‍िले में 90 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपहार भेंट कर देंगे आशीर्वाद

Published: Wed, 21 Jan 2026 03:12 PM (IST)

श्रावस्ती में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. श्रावस्ती में बसंत पंचमी पर 90 जोड़ों का सामूहिक विवाह।

  2. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक लाख रुपये की सहायता।

  3. बाल विवाह रोकने और गरीब परिवारों के कल्याण का उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। इसमें पांच ब्लॉकों व दोनों निकायों के पंजीकृत 90 जोड़ों का परंपरागत रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा। सामूहिक विवाह की वधू के बैंक खाते में शासन से स्वीकृत नए दर से धनराशि भेजी जाएगी। नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपहार भेंट कर आशीर्वाद देंगे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि बाल विवाह को रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने व गरीब परिवारों के सामाजिक कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत निर्धनता में जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं व विधवा, परित्याग, तलाकशुदा महिलाओं के विवाह परपंरागत रीति-रिवाज से संपन्न कराए जाते हैं।

पूर्व में इस योजना के तहत 51 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाते थे। इसे बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दिया गया है। इसमें से 60 हजार दांपत्य जीवन में खुशहाली व गृहस्थी की स्थापना के लिए वधू के बैंक खाते में दिए जाएंगे।

25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाएगी। 15 हजार रुपये आयोजन को भव्यता देने पर खर्च किए जाएंगे। इकौना के 17, गिलौला के 14, हरिहरपुररानी के 12, जमुनहा के 10 व सिरसिया ब्लाक के 27 तथा नगर पालिका परिषद भिनगा आठ व नगर पंचायत इकौना के दो जोड़ों का विवाह होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।