मुआवजे के लिए भाभी बनी पत्नी, श्रावस्ती में खुद को बेटी साबित करने के लिए भटक रही मृतक की पुत्री
श्रावस्ती में करंट लगने से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए मृतक की भाभी ने खुद को पत्नी बताया ...और पढ़ें

खुद को साबित करने के लिए भटक रही मृतक की बेटी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
करंट लगने से सीताराम की मौत हुई।
भाभी ने मुआवजे के लिए खुद को पत्नी बताया।
बेटी रीता मुआवजे और पहचान के लिए भटक रही।
संवाद सूत्र, जमुनहा (श्रावस्ती)। सोनवा गांव में एक माह पूर्व करंट लगने से हुई सीताराम की मौत के मामले में बेटी रीता खुद को मृतक की पुत्री सिद्ध करने के लिए तहसील व ग्राम पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रही है। मुआवजे की राशि पाने के लिए मृतक की भाभी अभिलेखों में पत्नी बन गईं हैं। बेटी ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजे के राशि की अपेक्षा की है।
गिलौला ब्लाक के सोनवा निवासी सीताराम छह मई की सुबह गांव के पास लटक रहे निष्प्रयोज्य बिजली लाइन के नीचे मृत पड़े मिले थे। मृतक की भाभी मनोरानी ने इसे बिजली दुर्घटना मानते हुए सोनवा थाने में मामला दर्ज कराकर मुआवजे की मांग की थी।
25 मई को भिनगा क्षेत्र के अहिरनपुरवा निवासी रीता देवी ने स्वयं को मृतक की बेटी होने का दावा करते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और मुआवजे की मांग की। चाची मनोरानी व उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की भी मांग की। रीता ने बताया कि वह मृतक की इकलौती बेटी है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
एफआईआर में चाची ने पिता को अपना देवर बताया है, लेकिन बिजली विभाग के दस्तावेज में उन्होंने स्वयं को मृतक की पत्नी दर्ज कराया है। एसडीएम जमुनहा संजय राय ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।