विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में मिट्टी की दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन दबे, बहन की मौत

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:41 PM (IST)

श्रावस्ती के मीरामऊ गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से दो चचेरे भाई-बहन दब गए। इलाज के लिए ले जाते समय बालिका की मौत हो गई।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. श्रावस्ती के मीरामऊ गांव में मिट्टी की दीवार गिरी।

  2. दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन मलबे में दब गए।

  3. बालिका प्रज्ञा की इलाज के लिए ले जाते समय मौत।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के मीरामऊ गांव में शुक्रवार की शाम मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। पास में खेल रहे चचेरे भाई-बहन इसके नीचे दब गए। इलाज के लिए ले जाते समय बालिका की रास्ते में मौत हो गई। बालक का इलाज चल रहा है।

मीरामऊ गांव निवासी प्रभुदीन यादव व विनय यादव सगे भाई है। प्रभुदीन की सात वर्षीय बेटी प्रज्ञा व विनय का छह वर्षीय बेटा शुभम शुक्रवार की शाम अपने पड़ोसी चंद्रिका प्रसाद वर्मा के घर के पास खेल रहे थे।

इसी दौरान अचानक चंद्रिका के घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। चचेरे-भाई बहन इसके नीचे दब गए। आसपास के लोग दौड़े। मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। इन्हें इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही प्रज्ञा की मौत हो गई।

ग्राम प्रधान नूर बानो के पति सद्दाम अली ने बताया कि शुभम को भी गंभीर चोटें आई इैं। मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- कानपुर गंगा बैराज पुल में धंसा डिवाइडर का पत्थर, सीधे गंगा नदी में गिरने का खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।