विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में सजी युवा उत्सव की महफिल, पेंटिंग में गरिमा ने बिखेरा जलवा

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:54 PM (IST)

श्रावस्ती के भिनगा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भिनगा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन।

  2. पेंटिंग में गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  3. विजेता अब मंडल स्तरीय उत्सव में जाएंगे।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ। पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कविता लेखन प्रतियोगिता में रामजी पहले, तौकीर आलम दूसरे, नंदिनी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

पेंटिंग में गरिमा पहले, करीना बानो दूसरे व सुनीता देवी तीसरे स्थान पर रहीं। नुक्कड़-नाटक में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पहले, राजकीय बालिका इंटर कालेज भिनगा दूसरे, राजकीय इंटर कॉलेज वर्गा-वर्गी तीसरे स्थान पर रहा। सामूहिक लोकगीत में जवाहर नवोदय विद्यालय पहला व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक लोक नृत्य में जनता इंटर कालेज पहले, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दूसरे व अलक्षेंद्र इंटर कालेज तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार अब मंडल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें- 6 साल की मोहलक्षिका का कमाल, भारतीय परिधान में 5.3 KM स्केटिंग कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।