Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हम विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे, भाजपा हमारे काम से तुलना कर ले : अखिलेश

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2016 04:12 PM (IST)

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 187.20 करोड़ की 128 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिद्धार्थनगर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 माह में उन्होंने लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस हाईवे का शिलान्यास करने के साथ ही लोकार्पण करने का लक्ष्य बनाया। इसमें तेजी से काम हुआ। इससे प्रदेश में विकास का नया दौर शुरू होगा।
    उन्होंने विकास को लेकर भाजपा के ऊपर तीखे हमले किए। कहा कि हमारी सरकार ने 6000 बैंक शाखाएं खुुलवाई, तभी केंद्र सरकार जन धन योजना के खाते खुलवा पाई।

    दलित वोटबैंक के लिए संघ के लोग नकली भिक्षु बने : मायावती

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में जो काम किया, कोई नहीं कर पाया। बसपा ने तो सिर्फ पत्थरो पर जनता का धन बर्बाद किया। जनता भाजपा को भी देख रही है। अच्छे दिन का नारा देकर भाजपा ने जनता से धोखा किया है। भाजपा बताए कि हमारी किस योजना से केंद्र सरकार की योजना अच्छी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं दिया है। भाजपाई काम के अाधार पर तुलना कर लेंं, हम उनसे बहुत बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास सिर्फ विकास और खुशहाली का मंत्र हैं। हमें अब तक उसी राह पर चले हैं और आगे भी उसी राह पर चलेंगे। मुख्यमंत्री ने सपा के अंदर चल रहे विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर की 181 करोड़ की 121 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।⁠⁠⁠⁠

    सपा घमासानः विधायक तय करेंगे सपा का अगला मुख्यमंत्री

    सिद्धार्थनगर के कोड़रा गांव में स्वागत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार सिद्धार्थनगर में पैदा होने वाले कालानमक चावल का ब्रांड बनाने की पहल करेगी। यहां चावल सिद्धार्थ नामक ब्रांड से बाजार में उतारा जाएगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिद्धार्थनगर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने कोडरा गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कालानमक के उत्पादन में इस क्षेत्र के किसानों की मेहनत की सराहना की।

    यूपी को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती चाचा-भतीजे की सरकारः शाह

    उन्होंने नागरिकों को विकास से जोड़ने के लिए सरकार स्मार्टफोन को जरूरी बताते हुए लैपटाप की तरह इसको बांटने की बात कही। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद़दे पर सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि डायल 100 सेवा शुरू होने से लोगों को पुलिस की समय से मदद मिल सकेगी। यह सेवा108 नंबर की सेवा की तरह काम करेगी। सरकार सबकी उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करेेगी। कोड़रा में मुख्यमंत्री के सामने स्कूली बच्चों ने ताइक्वांडों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से अभिभूत मुख्यमत्री ने छात्रों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

    खबरें और भी

    जो नेता जी बोलेंगे मैं वही करुंगा : शिवपाल

    उन्होंने देश के विकास में आधी आबादी के की शिक्षा एवं विकास की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि विकास के लिए उनका आगे आना जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने 1090 की सेवा शुरू की, जिसका बेहर परिणाम सामने आया है। इससे महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढा है। एंबुलेंस सेवा , समाजवादी पेंशन के द्वारा उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कोडरा गांव को आई-स्पर्श योजना में लिया गया है। नागरिकों की मंशानुरूप गांव का विकास हो सकेगा।

    समारोह में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी विचार रखे। यहां से मुख्यमंत्री कविलवस्तु गए हैं, जहां सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के मुख्य भवन का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की भर्ती में आलिम व मोअल्लिम डिग्री धारी युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। सरकार इसका निर्णय ले चुकी है। भाजपा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि ढ़ाई साल में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। वे सिर्फ बातें करते हैं जबकि हम काम करके दिखाते हैं।

    वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। यहां 187.20 करोड़ की 128 परियोजनाओं का शिलान्यास व 181.83 करोड़ रुपये की 121 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।इसके अलावा विश्वविद्यालय के कई भवनों को लोकार्पण कर प्रथम-द्वितीय सत्र के छात्रों से सीधा संवाद बनाने के बाद 962 पात्रों को साइकिल, 25 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 471 छात्रों को लैपटाप, 20 पात्रों को सोलर वोल्टाइक पैनल व 10 पात्रों को लोहिया आवास प्रमाण पत्र बांटेंगे। उसके बाद वह लोहिया सभागार परिसर में समाजवादी ङ्क्षचतक बृजभूषण तिवारी की प्रतिमा, पार्क व जिम्नेजियम का लोकार्पण करेंगे। ठीक दो बजे वह आजमगढ़ जनपद के लिए रवना हो जाएंगे।