घर में दरवाजा खोलकर घुसे बदमाश, गर्दन पर चाकू रखकर 30 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर लेकर फरार
महाराजगंज में चोरों ने दो घरों में घुसकर चाकू की नोक पर लाखों के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घर के दरवाजे से चोर घुसे थे। ...और पढ़ें

गर्दन पर चाकू रखकर तीस हजार नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, डुमरियागंज। स्थानीय नगर पंचायत के हबीबुल्लाह नगर वार्ड में रात चोरों ने घर में सो रही महिला के गर्दन पर चाकू रखकर तकिए में रखे पांच हजार नकदी समेत आभूषण पर हाथ साफ कर चलते बने। वहीं इसी वार्ड में तीन बच्चों के संग सो रही महिला के कमरे में घुस कर एक बच्चे के गले पर चाकू रखकर 25000 नकदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए।
पीड़िता ने रात में ही डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। उक्त वार्ड के मंगल भवन के पास स्थित सूर्यमती पत्नी राम सागर ने डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह बरामदे के सटे कमरे में सोई थी।
रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश दरवाजा खोल घर में घुस गए और गर्दन पर चाकू रखकर चुप रहने की धमकी दी। दो युवक घर में गए और चावल तथा तकिए में रखे 5 हजार नगदी समेत झुूमकी, पायल, मंगलसूत्र, तीन कान टप्स, पाजेब दो जोड़ी उठा ले गए।
इसी वार्ड में ही शनिवार की रात 11 बजे पूनम पत्नी पिंटू अपने तीन बच्चों संग कमरे में सोई थी। पीछे बनी कच्ची दीवार की ईंट हटाकर दो लोग दरवाजे की कुंडी खोलकर कमरे में घुस गए।
बेटे सुदर्शन के गले पर चाकू रख चुप रहने की धमकी देते हुए दो बक्से उठा ले गए। जिसमें रखा 25 हजार नगदी समेत मंगलसूत्र, पायल 4 जोड़ी चुरा ले गए। पूनम की देवरानी सविता ने चोरी में झाला, मंगलसूत्र, पायल चोरी होने की गुहार पुलिस से लगाई है।
खबरें और भी
लगातार एक बाद एक चोरी के दो समान घटना कारित होने से नगरवासी सहमें गए हैं। कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।