Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: सिद्धार्थनगर में चल रही भाजपा की बैठक में अचानक चलने लगे लात-जूते, देखें VIDEO

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 07:37 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा की बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भा ...और पढ़ें

    इटवा डाक बंगले पर आयोजित भाजपा की बैठक में एक दूसरे से हाथापायी करते कार्यकर्ता। सौ.वीडियो ग्रेब
    इटवा डाक बंगले पर आयोजित भाजपा की बैठक में एक दूसरे से हाथापायी करते कार्यकर्ता। सौ.वीडियो ग्रेब

    HighLights

    1. समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर लगाए जमकर आरोप
    2. काशी क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुशील तिवारी आये थे कार्यकर्ताओं की समीक्षा करने

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के इटवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में गुरुवार को जमकर लात-घूसे चले। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि इसमें साइकिल चलाने वाले क्यों आ गए हैं। इस पर कुछ कार्यकर्ता भड़के। इससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हालांकि इस संबंध में भाजपाई कुछ भी कहने से किनारा कर रहा है।

    भाजपा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील तिवारी व मथुरा जिले के विधायक राजेश चौधरी समीक्षा करने आये थे कि भारतीय जनता पार्टी का मतदान प्रतिशत जो घटा है, उसका कारण क्या है।

    इसे भी पढ़ें-'इंस्पेक्टर साहब से बात हो गई है...विकास दूबे की तरह गोली मारेंगे', बरेली पुलिस को मिली धमकी

    दोनों लोग इस संबंध में अभी कार्यकर्ताओं से जानकारी ले रहे थे कि इसी दौरान कुछ लोगों ने कहा कि जिन्होंने लोकसभा चुनाव में साइकिल चलाई है, वह इस बैठक में क्यों आ गए। इसे लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में कहासुनी शुरू हो गई।

    बात बढ़ी तो वह एक दूसरे से बहस करते हुए बाहर निकल गए। इस बात को लेकर कार्यकर्ता दो धड़े में बट गए और वहां कुछ लोग जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। बाद में एक दूसरे से जमकर हाथापायी भी हुई। हालांकि बाद में भीतर से कुछ और कार्यकर्ता निकल आये। उसके बाद मामला किसी तरह से शांत हुआ।

    भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि मैं बैठक के दौरान भीतर बैठा हुआ था। बाहर क्या हुआ इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। मीटिंग में हर विधानसभा वार मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। मीटिंग वोट को प्रतिशत घटा है, उस पर चर्चा चल रही थी। उन कारणों को तलाशा जा रहा था कि किस वजह से वोट प्रतिशत कम हुआ।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल से बारिश, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल