Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल ले जाते समय पत्नी की मौत, रास्ते मायके पक्ष से हुआ विवाद तो सूने बरामदे शव छोड़कर गायब हो गया पति

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM (IST)

    अस्पताल ले जाते समय पत्नी की मौत होने पर पति ने मायके पक्ष से कहासुनी के बाद उसका शव बांसी के सियरापार चौराहे पर एक बरामदे में छोड़ दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अस्पताल ले जाते समय पत्नी की रास्ते में हुई मौत।

    2. मायके पक्ष से कहासुनी के बाद पति ने शव छोड़ा।

    3. पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जागरण संवाददाता, बांसी। अस्पताल ले जाते समय पत्नी की मौत होने के बाद पति उसका शव सड़क किनारे एक मकान के बरामदे में छोड़कर चला गया। शनिवार दोपहर बरामदे में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई, स्वजन को बुलाया और विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बांसी कोतवाली क्षेत्र के लहरा गांव का है।

    गांव निवासी शकील की शादी खेसरहा थाना क्षेत्र के केसवारे गांव निवासी विश्मिल्ला की 21 वर्षीय पुत्री गुड़िया से हुई थी। स्वजन के अनुसार गुड़िया लंबे समय से बीमार चल रही थी। बीमारी से पति भी परेशान हो गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

    शकील उसे टेंपो से संयुक्त चिकित्सालय, बांसी लेकर जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने फोन कर मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

    पुलिस के अनुसार, इसी से नाराज होकर शकील बांसी-मेहदावल मार्ग स्थित सियरापार चौराहे पर एक मकान के बरामदे में पत्नी का शव रखकर वहां से चला गया। शनिवार दोपहर बरामदे में अज्ञात महिला का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराते हुए मृतका के पति और मायके पक्ष के लोगों को बुलाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत बीमारी के कारण होना सामने आया है। मायके पक्ष ने भी बीमारी से मौत की बात कहते हुए किसी प्रकार की तहरीर या कार्रवाई से इनकार किया है। विधिक प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    खबरें और भी