खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन: डुमरियागंज में भूमि अधिग्रहण का निरीक्षण, किसानों को मिलेगा पारदर्शी मुआवजा
खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के लिए डुमरियागंज तहसील में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। विशेष टीम ने प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण ...और पढ़ें

खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण तेज।
डुमरियागंज तहसील के 46 गांव परियोजना में शामिल।
किसानों की समस्याओं और मुआवजा प्रक्रिया का जायजा लिया।
संवाद सूत्र, भवानीगंज, (सिद्धार्थनगर)। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को गति देने के लिए बुधवार को विशेष भूमि अधिग्रहण विभाग की टीम ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा कर अधिग्रहित की जाने वाली भूमि, किसानों की समस्याओं तथा मुआवजा वितरण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान टीम ने भानपुर मस्जिदिया, जुड़ीकुइया और भानपुर रानी गांवों में पहुंचकर मौके का जायजा लिया। राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल विपिन तिवारी के साथ अधिकारियों ने परियोजना से प्रभावित सड़क, नाला, तालाब, सरकारी एवं निजी भूमि के अधिग्रहण से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के करीब 46 गांव इस परियोजना के अंतर्गत आते हैं, जिनमें से 15 गांवों में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कादिराबाद और भानपुर मस्जिदिया में सर्वाधिक भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें- नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को योगी कैबिनेट की मंजूरी, भारत-नेपाल के बीच व्यापार को मिलेगी बढ़ावा
भानपुर मस्जिदिया में लगभग 86 गाटा भूमि चिन्हित की गई है, जिसमें सरकारी भूमि भी शामिल है। निरीक्षण के दौरान भूमि अधिग्रहण अधिकारी अमर पाण्डेय, कनिष्ठ सहायक रवि कुमार, हल्का लेखपाल विपिन तिवारी सहित स्थानीय किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए पारदर्शी ढंग से मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।