Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भवानीगंज में 22 वर्षीय विवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर दी जान, पुलिस मामले की जांच कर रही

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 09:56 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के भवानीगंज में 22 वर्षीय विवाहिता खुशबू ने मायके में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह पिछले छह माह से मायके में रह रही थी; पुलिस मामले ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 22 वर्षीय विवाहिता खुशबू ने मायके में आत्महत्या की।

    2. वह शादी के बाद से छह माह से मायके में रह रही थी।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। एक विवाहिता ने मायके में फंदे से लटककर जान दे दी है। मृतका का नाम खुशबू है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुड़वनिया के टोला ढढुआ की वह रहने वाली थीं। सूचना पर पहुंची भवानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    ढढुआ गांव निवासी राजमन की 22 वर्षीय पुत्री खुशबू की शादी 29 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नीचाफा के डालडीह निवासी पंकज पुत्र दशरथ के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि खुशबू पिछले करीब छह माह से मायके में रह रही थी।

    रविवार शाम करीब सात बजे घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर खुशबू का शव फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    सूचना मिलते ही भवानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंचार्ज थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, लेकिन किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी