विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्स में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर, नेपाल पुलिस ने युवती को दबोचा; सप्लायरों की तलाश में जुटी टीम

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:47 PM (IST)

नेपाल पुलिस ने कपिलवस्तु जिले के हल्लानगर में एक युवती के पर्स से 9.240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नेपाल पुलिस ने युवती के पर्स से ब्राउन शुगर पकड़ी।

  2. कपिलवस्तु के हल्लानगर में हुई यह बड़ी कार्रवाई।

  3. अस्मिता बोहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। नेपाल पुलिस ने कपिलवस्तु जिले की शिवराज नगरपालिका-दो के हल्लानगर में एक घर की तलाशी के दौरान युवती के पर्स से 9.240 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर युवती को हिरासत में लिया।

कपिलवस्तु नेपाल के पुलिस उपाधीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से एक महिला के मादक पदार्थ तस्करी में शामिल होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने रविवार शाम हल्लानगर निवासी अस्मिता बोहरा के घर छापा मारा।

तलाशी में पर्स के भीतर छिपाकर रखी ब्राउन शुगर मिली। नेपाल महिला पुलिस ने युवती को मादक पदार्थ सहित हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाई थी और किसे देने जा रही थी। मामले की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।