Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में नेपाली बस चालक के पास से मिले 18 विदेशी पासपोर्ट, गिरफ्तार

    Updated: Tue, 12 May 2026 07:02 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली बस चालक के पास से 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट बरामद हुए हैं। ...और पढ़ें

    सांकेति‍क तस्‍वीर।

    सांकेति‍क तस्‍वीर।

    HighLights

    1. नेपाली बस चालक से 18 विदेशी पासपोर्ट बरामद।

    2. 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट मिले।

    3. अवैध दस्तावेज़ परिवहन के आरोप में गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। एक नेपाली बस चालक के पास से पुलिस व एसएसबी के जवानों को 18 विदेशी पासपोर्ट मिला है। इसमें 16 पासपोर्ट बांग्लादेश का और दो पासपोर्ट नेपाल का है। अंतरराष्ट्रीय दस्तावेजों के अवैध परिवहन से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एसएसबी ने चालक को मोहाना थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है।

    भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ककरहवा चेकपोस्ट पर नेपाल से दिल्ली जा रही एक नेपाली बस की तलाशी ले रही थी। इस दौरान चालक के कब्जे से 16 बांग्लादेशी और दो नेपाली पासपोर्ट मिले। पूछताछ में पता चला कि बस भारतीय दूतावास के परमिट पर संचालित हो रही थी।

    पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान जालंधर धामी, उम्र 38 वर्ष, निवासी हरिपुर जिला सरलाही, प्रदेश-2 नेपाल के रूप में बताई। चालक ने बताया कि उसे ये पासपोर्ट नेपाल के काठमांडू स्थित गंगबू बस स्टैंड पर एक बस एजेंट के माध्यम से मिले थे, जिन्हें दिल्ली स्थित संयुक्त हिमालय यातायात प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में पहुंचाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बस में सवार सभी यात्रियों की गहन जांच की। यात्रियों के पहचान पत्र और यात्रा दस्तावेजों का मिलान किया गया, लेकिन बरामद पासपोर्टों से किसी भी यात्री का संबंध नहीं मिला।

    प्रारंभिक जांच में मामला अंतरराष्ट्रीय दस्तावेजों के अवैध परिवहन और संभावित अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत होने पर कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। संयुक्त टीम ने बरामद सभी पासपोर्ट जब्त कर चालक को मोहाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    काठमांडू के नई दिल्ली जा रही बस के एक यात्री के पास बांग्लादेश और नेपाल के नागरिकों का पासपोर्ट बरामद हुआ है। आरोपित के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज के अवैध परिवहन और अवैध घुसपैठ से संबंधित अपराध में कार्रवाई की गई है। उससे पूछताछ के आधार कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- जीतेंद्र सिंह, एसओ मोहाना