विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: संकट के समय पीड़ित परिवार का सहारा बनी यह स्क्रीम, मिला 2 लाख का चेक

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:22 AM (IST)

एसबीआई की सिकटा शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हसनगढ़ निवासी मनोज कुमार को उनकी मां मान्ती ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. एसबीआई ने पीएमजेजेबीवाई के तहत 2 लाख का चेक दिया।

  2. मान्ती देवी के असमय निधन पर परिवार को मिली सहायता।

  3. योजना 2015 में शुरू हुई, कम प्रीमियम पर बीमा।

जागरण संवाददाता, भनवापुर, सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एसबीआइ की सिकटा शाखा ने हसनगढ़ निवासी मनोज कुमार को उनकी मां मान्ती देवी की बीमा राशि के दो लाख रुपये का चेक दिया। मान्ती देवी, शिवनारायण की पत्नी, का कुछ दिन पहले असमय निधन हो गया था। उन्होंने बैंक से बीमा कराया था।

सिसई चौराहे के ग्राहक सेवा केंद्र पर शाखा प्रबंधक अमरनाथ निषाद ने नामांकित पुत्र मनोज को चेक सौंपा और लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील की। इस दौरान नर्मदेश्वर त्रिपाठी, मोतीलाल शर्मा और ग्रामीण मौजूद रहे।

क्या है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
केंद्र सरकार आमजन के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima योजना)। इस योजना में बहुत ही कम प्रीमियम पर दो लाख का बीमा दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य ये था कि गरीब लोगों को भी टर्म इंश्योरेंस का लाभ मिल सके। इसमें बीमा किए गए परिवार को दो लाख रुपये का पूर्ण बीमा कवर मिलता है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में कुआनो नदी में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, ग्रामीणों ने नाव से बचाई छह जानें

यह किसी भी कारण से मृत्यु के लिए कवरेज प्रदान करती है। ये किसी भी कारण से बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये के जोखिम कवरेज के साथ आती है। यह कवर 1 जून से 31 मई तक एक साल के लिए होता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम 436 रुपये सालाना है।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड दसवीं की टॉपर श्रेया बनीं एक दिन की डीएम, बेटी को कुर्सी पर बैठा देख पिता ने बताई असली खुशी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।