विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर के चार लाख किसानों को मिलेगी PM सम्मान निधि की 24वीं किस्त, कृषि विभाग ने तेज की प्रक्रिया

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:46 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के 4 लाख से अधिक किसानों को अक्टूबर में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलेगी। कृषि विभाग ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

अक्टूबर में 4.04 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त।

अक्टूबर में 4.04 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त।

HighLights

  1. सिद्धार्थनगर के 4 लाख से अधिक किसानों को लाभ।

  2. अक्टूबर में पीएम किसान की 24वीं किस्त मिलेगी।

  3. कृषि विभाग ने प्रक्रिया तेज की, पंजीकरण आवश्यक।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अक्टूबर में जिले के 4,04,316 किसानों के खातों में भेजे जाने की तैयारी है। कृषि विभाग ने पात्र किसानों का विवरण दुरुस्त करने के साथ किस्त से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दी है। धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। ऐसे में त्योहारों से पहले मिलने वाली किस्त किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन सकती है।

कृषि विभाग के अनुसार योजना का लाभ पाने के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण नहीं होने पर किसान आगामी किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। वहीं ऐसे मामलों का भी सत्यापन कराया जा रहा है, जिनमें पति-पत्नी दोनों के नाम से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लिया जा रहा है। जांच में अपात्रता सामने आने पर पूर्व में मिली धनराशि की वसूली कराई जाएगी।

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पंजीकृत है, उन्हें नियमानुसार योजना का लाभ मिलता रहेगा। अन्य किसान जल्द पंजीकरण करा लें। अक्टूबर में किस्त मिलने से नवरात्र और दीपावली के दौरान किसानों को आर्थिक सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में एक साथ निकलीं स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमें, 52 प्राइवेट अस्पतालों की हुई जांच