सिद्धार्थनगर में रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने किया छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही छह साल क ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मासूम को दिया टॉफी का लालच
भाई को देखकर भागा आरोपी
मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
संवाद सूत्र, भनवापुर, (सिद्धार्थनगर)। एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाचा ने अपनी ही छह वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित मासूम का पुलिस व स्वजन के मौजूदगी में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम के स्वजन धान की रोपाई के लिए खेत में थे। घर पर मासूम बच्ची के साथ उसका भाई मौजूद था, जो एक कमरे में मोबाइल फोन चला रहा था। इसी दौरान मासूम बच्ची को उसके 28 वर्षीय चाचा ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बहला फुसलाकर व टाफी का लालच देकर छत पर ले गया, जहां वह उसके साथ दरिंदगी के साथ दुष्कर्म करने लगा। मासूम के चीखने की आवाज उसके भाई तक पहुंची।
कमरे से बाहर निकल कर भाई छत पर पहुंचा तो देखा चाचा भाग गया और मासूम की हालत गंभीर है। उसने तत्काल सूचना खेत में स्वजनो को दी। घर पहुंचे स्वजन ने बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में कंटेनर की टक्कर से टेंपो क्षतिग्रस्त, चालक समेत तीन गंभीर
मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को पुलिस अभिरक्षा में स्वजन के साथ इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर ले गए, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
खबरें और भी
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।