विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण में तेजी के निर्देश, लंबित मामले निपटाने पर जोर

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:51 AM (IST)

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश।

  2. अंश निर्धारण के लंबित मामले शीघ्र निपटाएं।

  3. राजस्व कर्मियों को समन्वय से काम करने को कहा।

जागरण संवाददाता, डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर)। रेलवे और शामली एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा. ज्ञान प्रकाश ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों से लंबित कार्यों की स्थिति जानी।

बैठक में ककरापोखर, जमौतिया, सोनारेडीह, औराताल, टिकरिया, सादुल्लाहपुर, मिश्रौलिया, अगया और एकघरवा सहित अन्य गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रगति पर चर्चा हुई। भूमि के अंश निर्धारण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर अटके प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं के काम में अनावश्यक देरी न हो।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड दसवीं की टॉपर श्रेया बनीं एक दिन की डीएम, बेटी को कुर्सी पर बैठा देख पिता ने बताई असली खुशी

उन्होंने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को आपसी समन्वय बनाकर पारदर्शी तरीके से काम करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में संबंधित गांवों के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन का बड़ा खेल, राजस्व को लग रहा भारी चूना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।