विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में चौकी से 100 मीटर दूर खड़ी कार के दोनों पहिये खोल ले गए चोर, पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप

Published: Mon, 11 May 2026 09:20 PM (GMT+05:30)

सिद्धार्थनगर के बजहा चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़ी एक कार के दोनों अगले पहिए चोरों ने ...और पढ़ें

चौकी से 100 मीटर दूर खड़ी कार के दोनों पहिये खोल ले गए चोर।

चौकी से 100 मीटर दूर खड़ी कार के दोनों पहिये खोल ले गए चोर।

HighLights

  1. बजहा चौकी से 100 मीटर दूर खड़ी कार के पहिए चोरी।

  2. पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस गश्त पर सवाल, स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी।

संवाद सूत्र, बर्डपुर। बजहा चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर रविवार रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए खड़ी कार के दोनों अगले पहिए खोल लिए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की इस घटना ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित कृष्णचन्द्र कसौधन पुत्र केशरी निवासी बजहा बाजार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी कार एक दुकान के सामने खड़ी कर घर चला गया था, जो घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर है। रात में अज्ञात चोर कार के नीचे ईंट लगाकर दोनों पहिए खोल ले गए। सुबह मौके पर पहुंचने पर कार की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

पीड़ित का आरोप है कि वह तत्काल चौकी पर तहरीर देने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से ही मना कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि चौकी के इतने करीब चोरी होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है।

सीमा क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। चौकी इंचार्ज अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।